
दिल्लीः ठीक नहीं हैं नवनीत कालरा के ठिकानों से मिले कुछ ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, रिपोर्ट में खुलासा
AajTak
खान मार्केट के टाउन हॉल और खान चाचा रेस्टोरेंट से बरामद किए गए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर में से 2 को जांच के लिए क्राइम ब्रांच ने श्रीराम इंस्टिट्यूट फ़ॉर इंडस्ट्रियल रिसर्च की लैब में भेजा था. जहां जांच के बाद पता चला कि ये ऑक्सीजन कंसंट्रेटर केवल 38 परसेंट ऑक्सीजन बनाता है.
दिल्ली के खान चाचा और टाउन हॉल रेस्टोरेंट के मालिक नवनीत कालरा के ठिकानों से बरामद किए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर में से कुछ ठीक से काम ही नहीं कर रहे थे. पुलिस ने बरामद किए गए दो कंसंट्रेटर जांच के लिए लैब में भेजे थे, जहां पता चला कि वे ठीक से काम ही नहीं करते. इस बात की शिकायत कई ग्राहकों ने नवनीत से भी की थी. जानकारी के मुताबिक खान मार्केट के टाउन हॉल और खान चाचा रेस्टोरेंट से बरामद किए गए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर में से 2 को जांच के लिए क्राइम ब्रांच ने श्रीराम इंस्टिट्यूट फ़ॉर इंडस्ट्रियल रिसर्च की लैब में भेजा था. जहां जांच के बाद पता चला कि ये ऑक्सीजन कंसंट्रेटर केवल 38 परसेंट ऑक्सीजन बनाता है. जबकि कोविड के मरीजों को कम से कम 90 परसेंट ऑक्सीजन की ज़रूरत होती है.More Related News

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












