
दिल्लीः गाजीपुर-फूलमंडी में 2 संदिग्धों ने जिस बाइक पर बैठकर प्लांट किया था IED, पुलिस ने बरामद की मोटरसाइकिल
AajTak
दोनों संदिग्ध बाइक पर सवार होकर आए थे. उन्होंने RDX से IED प्लांट की थी. फिर आरोपी गाजीपुर में IED प्लांट करने के बाद इसी बाइक से सीमापुरी गए थे. तकरीबन 10 बजे के आसपास दोनों बाइक सवारों ने गाजीपुर में IED रखा और उसके बाद वहां से चले गए.
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने सीमापुरी इलाके में हाल ही में एक घर से IED बरामद किया था. इस मामले में अब पुलिस को एक और कामयाबी हाथ लगी है. दरअसल, 2 संदिग्धों ने जिस बाइक पर सवार होकर IED प्लांट किया था, पुलिस ने वो बाइक बरामद कर ली है. बता दें कि दिलशाद गार्डन मेट्रो से एक ब्लैक कलर की स्प्लेंडर पुलिस ने बरामद की है. ये बाइक साल 2020 में दिल्ली के शास्त्री पार्क से चोरी की गई थी. पुलिस के मुताबिक इसमें मामले में एक मौलाना भी संदिग्ध बताया जा रहा है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












