
दिल्लीः उपमुख्यमंत्री सिसोदिया बोले- यह शर्मनाक, सैलरी देने के लिए MCD को बेचनी पड़ रही संपत्ति
AajTak
मनीष सिसोदिया ने कहा कि भाजपा शासित दिल्ली नगर निगम आज एक अभूतपूर्व संकट में है. पिछले 20 सालों से दिल्ली के लोगों ने भरोसा करके भाजपा को नगर निगम का शासन सौंपा, लेकिन भाजपा ने सिर्फ लोगों के विश्वास को तोड़ने का काम किया है.
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आज बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि देश के इतिहास में पहली बार ऐसी स्थिति पैदा हुई है कि किसी नगर निगम को अपने कर्मचारियों को वेतन देने के लिए अपनी संपत्ति बेचनी पड़ेगी. सिसोदिया ने इसे भाजपा शासित दिल्ली नगर निगम के लिए काफी शर्मनाक बताया. उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि एमसीडी कई महीनों से अपने कमर्चारियों को वेतन देने में नाकाम रही है इसलिए कोर्ट ने एमसीडी को फटकार लगाते हुए निर्देश दिया है कि एमसीडी अपनी संपत्तियां बेच कर कर्मचारियों को वेतन दे.More Related News

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












