
दिनेश अरोड़ा ने ₹2 करोड़ क्यों दिए, सर्वेश मिश्रा कौन? ED रिमांड के पहले दिन संजय सिंह से पूछे गए ये सवाल
AajTak
ईडी ने संजय सिंह से पूछताछ के लिए 100 से ज्यादा सवालों की लिस्ट तैयार की है. सर्वेश मिश्रा और संजय सिंह को आमने सामने बैठाकर पूछताछ के सवाल अलग हैं. साथ ही ईडी ने स्पेशल ऑफिसर की टीम तैयार की है. वहीं, ईडी का दावा है कि शराब घोटाले में संजय सिंह की भूमिका के पुख्ता सबूत हैं, घोटाले में पैसों के लेन-देन की पूरी ट्रेल है. मतलब ईडी को लगता है कि संजय सिंह के खिलाफ उनका केस बहुत मजबूत है.
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह 5 दिन की ईडी रिमांड पर हैं. उनकी रिमांड का गुरुवार को पहला दिन था. ईडी के अफसरों ने संजय सिंह से पूछताछ की. शराब घोटाले से जुड़े किरदारों का बयान दर्ज करवाया. संजय सिंह से पूछताछ के लिए ईडी के चुनिंदा अफसरों की टीम बनाई गई है. इधर, रिमांड मिली और उधर ईडी ने संजय सिंह का सवालों से सामना करवाने के लिए सर्वेश मिश्रा और विवेक त्यागी को बुला लिया.
ईडी ने संजय सिंह से पूछताछ के लिए 100 से ज्यादा सवालों की लिस्ट तैयार की है. सर्वेश मिश्रा और संजय सिंह को आमने सामने बैठाकर पूछताछ के सवाल अलग हैं. संजय सिंह से पूछताछ के लिए जिन अफसरों को चुना गया, उनमें कुछ अफसर वो हैं, जो शराब घोटाले की जांच कर रहे हैं. कुछ अफसर वो भी हैं, जिन्होंने दिनेश अरोड़ा का बयान दर्ज करवाया था. पूछताछ के दौरान कब कौन सा सवाल पूछा है, पूरा सिक्वेंस पहले से ईडी ने तय कर रखा है.
हालांकि गिरफ्तारी से पहले और गिरफ्तारी के बाद संजय सिंह ने खुद को बेकसूर बताया. वह दावा कर रहे हैं कि शराब घोटाले के खेल में दूर-दूर तक उनका कोई रोल नहीं, लेकिन ED को संजय सिंह के दावे पर रत्तीभर भी यकीन नहीं है. इसकी वजह हैं संजय सिंह से जुड़े 3 अहम किरदार. पहला किरदार सर्वेश मिश्रा, दूसरा किरदार विवेक त्यागी और तीसरा किरदार है 'मनी डिलेवरी मैन' यानी वो व्यक्ति जिसने संजय सिंह के सरकारी आवास पर कैश की एक खेप सर्वेश मिश्रा तक पहुंचाई.
ईडी का दावा है कि शराब घोटाले में संजय सिंह की भूमिका के पुख्ता सबूत हैं, घोटाले में पैसों के लेन-देन की पूरी ट्रेल है. मतलब ईडी को लगता है कि संजय सिंह के खिलाफ उनका केस बहुत मजबूत है. ईडी के कॉन्फिडेंस की वजह क्या है, संजय सिंह से ईडी के सवालों के फंदे से समझिए...
आज ईडी ने संजय सिंह से पहले राउंड की पूछताछ में ये सवाल दागे.
- सर्वेश मिश्रा कौन है, कब से आपके साथ जुड़ा हुआ है? -सर्वेश मिश्रा ने आपके सरकारी आवास पर एक करोड़ क्यों वसूले? - क्या आपके कहने पर सर्वेश मिश्रा ने सरकारी आवास पर पैसे लिए थे? - दिनेश अरोड़ा ने जब आपके घर पैसे भिजवाए तो आप घर पर थे या नहीं? - क्या दिनेश अरोड़ा से सर्वेश मिश्रा ने पैसे लिए, इसकी आपको जानकारी थी? - पुख्ता सबूत है कि आपके घर पर लेन-देन हुआ, आपका क्या कहना है? -आपके मोबाइल में शराब घोटाले से जुड़े लोगों के नंबर हैं, ऐसा क्यों? -घर पर डिलिवर हुए पैसों का क्या हुआ, सर्वेश ने एक करोड़ किसे दिए?

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.




