
दिनभर साथ घूमे, रात को होटल में रुके, सुबह लड़की ने चाकू से कर दिया हमला... बिना कपड़ों के भागा युवक
AajTak
Maharashtra News: महाराष्ट्र के नागपुर में एक युवती ने युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. इस हमले के बाद युवक बुरी तरह घायल हो गया और होटल से बिना कपड़ों के भागा. यह घटना सोमवार सुबह छह बजे की है. दोनों नागपुर के घाट रोड स्थित एक ओयो होटल में ठहरे हुए थे.
नागपुर के घाट रोड स्थित एक ओयो होटल के कमरे में एक युवती ने युवक पर चाकू से एक के बाद एक कई वार किये और उसे घायल कर दिया. इसके बाद लड़का किसी तरह वहां से जान बचाकर भागा. हमले के बाद जख्मी युवक जब भाग रहा था तो होटल की सीढ़ियां उसके खून से रंग गयी. बताया जाता है कि लड़का-लड़की दोनों एक ही कमरे में ठहरे थे.
घायल युवक का नाम अनिकेत अशोक देडगे है जो नागपुर का ही रहने वाला है. वह सावजी होटल में वेटर का काम करता है. वहीं युवती 19 वर्ष की है और मूलतः चंद्रपुर की रहने वाली है. वह नागपुर के मनीष नगर में किराए के कमरे में रहती है और नीट परीक्षा की तैयारी कर रही है.
दो दिन पहले हुई थी दोस्ती दो दिन पहले ही एक दोस्त के माध्यम से अनिकेत की पहचान आरोपी युवती से हुई थी. अनिकेत ने युवती को कॉल करके मिलने बुलाया. दोनों दिनभर नागपुर शहर में कार से घूमते रहे और नशा भी किया. घूमने के बाद देर रात करीब 1 बजे दोनों ओयो होटल के सिल्वर नेस्ट में पहुंचे. यहां एक कमरा बुक किया और दोनों उसमें ठहरे. यहां दोनों के बीच सम्बन्ध भी बने.
फिर सुबह करीब 5 बजे लड़की ने सिगरेट पीने की जिद की. तब ये दोनों कार से नागपुर के मेडिकल स्क्वेयर में पहुंचे जहां पर सिगरेट और ड्रिंक लेने के बाद दोबारा होटल के कमरे में आये और फिर नशा किया. इसके बाद पैसों को लेकर उनका आपस में विवाद हो गया.
युवती ने पर्स से चाकू निकालकर कर दिया हमला इसी विवाद में युवती ने अपने पर्स में से चाकू निकाला और युवक पर हमला कर दिया. हालांकि. उनके बीच हुई हाथापाई में युवती के हाथ पर भी चाकू लगने से जख्म हो गया है. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया है. पुलिस ने इस मामले में युवती की शिकायत पर युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है. वहीं युवक की शिकायत पर युवती पर जान से मारने के प्रयास पर मामला दर्ज किया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.









