
दिनभर में सैकड़ों कॉल से परेशान हुआ शख्स, इस एक गलती ने मुसीबत में डाला
AajTak
एक शख्स के पास अचानक सैकड़ों फोन कॉल आने लगे तो वह परेशान हो गया. जो भी फोन करता है वह खाना ऑर्डर करने लगता. शख्स ने ऑनलाइन उस रेस्टोरेंट के रिव्यू में जब लिखा तब जाकर मामला सामने आया.
एक शख्स गैरी जोन्स दिन भर में सैकड़ों फोन कॉल से परेशान है. अजीब है कि अजनबी लोग उसे फोन करके किसी रेस्टोरेंट का नाम लेकर खाना ऑर्डर कर रहे हैं. शख्स ने बताया कि जब से ब्रिटेन के साउथपोर्ट में द हनोई हाउस नाम का रेस्टोरेंट खुला है तब से उसके साथ ये सब हो रहा है. साथ ही उसने कहा कि उसका एक महीने का बच्चा है और इतने फोन कॉल के चलते बच्चे को सुलाना मुसीबत हो गया है. पता नहीं ये क्या गड़बड़ी है.
'...क्योंकि सारे फोन मेरे पास आ रहे हैं'
मामला तब सामने आया जब हनोई हाउस के ऑनलाइन फूड रिव्यू में एक महिला एमा वाटकिंस ने लिखा कि मैंने Just Eat (फूड एप) की मदद से खाना मंगाया था जो शानदार था. लेकिन अब मैं हनोई हाउस को डारेक्ट कॉल नहीं कर पा रही. महिला के इसी रिव्यू के नीचे गैरी ने लिखा- आपका सही फोन नहीं लग रहा क्योंकि सारे फोन मेरे पास आ रहे हैं .
'मेरे नंबर के साथ शहरभर में बांट दिया है मेन्यू'
उन्होंने लिखा- हैलो, मुझे लगता है कि इस रेस्टोरेंट के लोगों ने शहरभर में अपने मेन्यू कार्ड बांट दिए हैं और गलती से उसपर मेरा फोन नंबर डाल दिया. आप लोगों से रिक्वेस्ट है कि उस नंबर पर फोन करना बंद करें. मेरा एक महीने का बच्चा है जो बार- बार फोन कॉल के चलते सो नहीं पा रहा. फोन की घंटी बजना बंद ही नहीं हो रही.
'मैंने रेस्टोरेंट को जानकारी दे दी है'

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












