
दिग्विजय सिंह और कमलनाथ की भरे मंच पर 'कपड़ा फाड़' जुगलबंदी, खूब गूंजे ठहाके
AajTak
MP Assemble Elections 2023: राजधानी भोपाल के रविंद्र भवन में कांग्रेस ने 'वचन पत्र' जारी करने के लिए मंच सजाया था. चुनावी वादे करने के लिए मध्य प्रदेश कांग्रेस के बड़े नेता मंच पर मौजूद थे. इसी दौरान पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह ने मजाकिया लहजे में एक दूसरे को सुनाया.
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के ठीक पहले राजनीतिक माहौल रोचक बना हुआ है. चुनावी घोषणा पत्र जारी करने के दौरान कांग्रेस बड़े नेताओं कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के बीच खासा हंसी-मजाक हुआ. पार्टी में कलह की खबरों के बीच दोनों नेताओं के बीच हुआ सार्वजनिक वार्तालाप सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है.
दरअसल, मंगलवार को राजधानी भोपाल के रविंद्र भवन में कांग्रेस ने 'वचन पत्र' जारी करने के लिए मंच सजाया था. चुनावी वादे करने के लिए मध्य प्रदेश कांग्रेस के बड़े नेता मंच पर मौजूद थे. इस दौरान चुनाव की कमान संभाल रहे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने संबोधन के दौरान 'कपड़े फाड़ने' वाली बात का मजाकिया अंदाज में जिक्र कर दिया.
पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ पत्रकारों से बोले, आपने सबसे पहले दिग्विजय सिंह के कपड़े फाड़ने को लेकर प्रश्न पूछा था. मैंने आपको जवाब में कहा था कि अगर आपकी बात न मानें तो आप भी उनके (दिग्विजय सिंह) कपड़े फाड़ दीजिए.
इसी बीच, दिग्विजय सिंह कुर्सी पर बैठे-बैठे कमलनाथ को टोकते हुए बोले, ''एक मिनट...एक मिनट...फॉर्म ए और फॉर्म बी पर दस्तखत किसके होते हैं? पीसीसी प्रेसिडेंट के...तो कपड़े किसके फटने चाहिए...बताओ.''
यह सुनकर अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कमलनाथ कहते हैं, ''मेरा और दिग्विजय सिंह का संबंध राजनीतिक नहीं है. हंसी-मजाक का है, प्यार का है. मेरा संबंध इनसे बहुत पुराना है. पारिवारिक है.'' तभी दिग्विजय अपने पास बैठे दूसरे नेता से बात करने लगते हैं तो उन्हें टोकते हुए कमलनाथ कहते हैं, ''दिग्विजय सुनते रहो...''
फिर अपनी बात रखते हुए कांग्रेस अध्यक्ष बोलते हैं, ''मैंने बहुत पहले इनको (दिग्विजय सिंह) एक पॉवर ऑफ अटॉर्नी दी थी. वो पॉवर ऑफ अटॉर्नी थी कि आप पहले कमलनाथ के लिए गालियां खाइए. वही अटॉर्नी आज के दिन भी वैलिड है.''

'नफरत की राजनीति से सामाजिक ताना-बाना प्रभावित', कश्मीरी छात्रों पर हमलों की राहुल गांधी ने की निंदा
राहुल गांधी ने कश्मीरी छात्रों और शॉल विक्रेताओं पर बढ़ते हमलों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने जम्मू और कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के संयोजक नासिर खुएहामी को पत्र लिखकर अपनी चिंता जताई. राहुल गांधी ने कहा कि नफरत की राजनीति ने देश के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर किया है और अल्पसंख्यकों के खिलाफ उत्पीड़न बढ़ा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.



