
दिग्गज एक्टर समीर खाखर का 71 साल में निधन, 'खोपड़ी' के रोल से मिला फेम, सलमान संग की आखिरी फिल्म
AajTak
दिग्गज एक्टर समीर खाखर को सांस की और दूसरे मेडिकल इश्यूज थे. बीते दिन उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगी. जिसके बाद समीर खाखर को मुंबई के बोरीवली स्थित एमएम हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया. अस्पताल में एक्टर ने आखिरी सांस ली. हर कोई नम आंखों से एक्टर को श्रद्धांजलि दे रहा है.
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से बेहद ही दुखद खबर सामने आई है. दिग्गज एक्टर समीर खाखर का निधन हो गया है. 71 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कहा. टीवी शो नुक्कड़ के किरदार खोपड़ी से उन्हें पहचान मिली थी. वे कई टीवी शोज और फिल्मों में दिखे थे.
71 की उम्र में ली अंतिम सांस
दिग्गज एक्टर को सांस की और दूसरे मेडिकल इश्यूज थे. बीते दिन उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगी. जिसके बाद समीर खाखर को मुंबई के बोरीवली स्थित एमएम हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया. अस्पताल में एक्टर ने आखिरी सांस ली. सोशल मीडिया पर समीर खाखर के निधन की खबर सुनकर फैंस दुखी हो गए हैं. फैंस और सेलेब्स ने समीर खाखर की मौत पर शोक जताया है. हर कोई नम आंखों से एक्टर को श्रद्धांजलि दे रहा है.
4 दशकों तक किया था काम
समीर खाखर ने 4 दशकों तक इंडस्ट्री में काम किया. बीच में वे एक्टिंग करियर से ब्रेक लेकर यूएस में सेटल हो गए थे. फिर कुछ समय बाद एक्टर ने वापसी करते हुए दो गुजराती प्ले में काम किया था. वे सलमान खान की फिल्म जय हो में भी नजर आए थे. ये उनकी आखिरी मूवी थी. फिल्मों और टीवी पर वे बराबर सक्रिय थे. आखिरी बार समीर खाखर को टीवी शो संजीवनी में देखा गया था. इस शो में सुरभि चंदना और नमित खन्ना लीड रोल में थे.
समीर खाखर ने नुक्कड़ के अलावा सर्कस, मनोरंजन, श्रीमान श्रीमति, अदालत में काम किया था. वे हंसी तो फंसी, पटेल की पंजाबी शादी, पुष्पक, दिलवाले, राजा बाबू, परिंदा और शहंशाह जैसी मूवीज में दिखे. हिंदी शोज और फिल्मों के अलावा गुजराती थियटर में उनका अहम योगदान था.

संभल जिले में रिलीज हो रही फिल्म यादव जी की लव स्टोरी पर यादव समाज के लोगों ने आपत्ति जताई है. उन्होंने फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है. उनका मानना है कि फिल्म में यादव समाज की लड़की और दूसरे समुदाय के लड़के की कहानी गलत तरीके से दिखाई गई है, जो समाज की संस्कृति और आस्था के लिए अपमानजनक है. विरोध जताने वालों ने साफ कह दिया है कि यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं चलेगी और विरोध अभियान पूरे प्रदेश में जारी रहेगा.












