
दावत-ए-इस्लामी के लोगों का कैमरे पर आने से इनकार, बोले- Pak के संगठन से कोई लेना-देना नहीं
AajTak
Udaipur Kanhaiyalal murder case: राजस्थान के उदयपुर में टेलर कन्हैयालाल हत्याकांड के दोनों आरोपियों के तार 'दावत-ए-इस्लामी' से जुड़े बताए गए. दावत-ए-इस्लामी का गठन पाकिस्तान में हुआ था और मौलाना इलियास अत्तारी इसके संस्थापक हैं.
नई दिल्ली के जाकिर नगर में दावत-ए-इस्लामी का दफ्तर है. जिसका पूरा नाम मदरसा-तुल-मदीना दावत-ए-इस्लामी है. यहां पर छोटे बच्चों को तालीम दी जाती है. ये दफ्तर या कहें कि छोटा-सा मदरसा एक बड़ी इमारत की एक दुकान में चलाया जाता है. Aajtak की टीम जब यहां पहुंचीं तो कैमरे पर किसी ने बात नहीं की. हालांकि अंदर मौजूद शख्स ने बताया कि उनका पाकिस्तान के दावत-ए-इस्लामी से कोई लेना-देना नहीं है. उसने यह भी कहा कि ये लोग हिंसा से दूर रहते हैं.
दिल्ली के जाकिर नगर स्थित जोगा बाई एक्सटेंशन में दावत-ए-इस्लामी का दफ्तर है. यहां पर छोटे बच्चों को पढ़ाया जाता है. Aajtak को मदरसे के अंदर दो लोग भी मौजूद मिले, जो इन बच्चों को पढ़ा रहे थे.
उनका कहना है कि उनका हिंसा से कोई लेना-देना नहीं है. जब कोरोनाकाल में लॉकडाउन लगा था, तो उस वक्त संगठन के लोगों ने गरीबों के घरों में राशन पहुंचाने का काम किया था. दरअसल दावत-ए-इस्लामी खुद को गैर राजनीतिक इस्लामी संगठन करार देता है और खुद को विवादों से दूर रखने की कोशिश करता है.
बता दें कि उदयपुर में टेलर कन्हैयालाल हत्याकांड के आरोपियों से शुरुआती पूछताछ में दावत-ए-इस्लाम कराची संगठन से कनेक्शन निकला है. दावत-ए-इस्लामी हिन्द ने पाकिस्तान के संगठन से किसी भी तरह के संबंध को नकारा है. दावत-ए-इस्लामी कई देशों में फैला है और बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग इससे जुड़े हैं. दावत-ए-इस्लामी इंडिया सोशल मीडिया के हर प्लेटफॉर्म पर मौजूद है. चाहे फेसबुक, ट्विटर हो या इंस्टाग्राम.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.











