
दाऊद नेटवर्क से जुड़ा 256 करोड़ का ड्रग रैकेट बेनकाब, दुबई से सलीम डोला का साथी सलीम शेख गिरफ्तार
AajTak
मुंबई क्राइम ब्रांच ने दाऊद नेटवर्क से जुड़े 256 करोड़ के ड्रग रैकेट का पर्दाफाश किया है. दुबई से डिपोर्ट किए गए सलीम डोला के करीबी सलीम सुहेल शेख को गिरफ्तार किया गया. यह आरोपी सांगली में पकड़ी गई मेफेड्रोन ड्रग फैक्ट्री से जुड़ा था. अब तक 15 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं और 256 करोड़ का माल जब्त हुआ है.
मुंबई क्राइम ब्रांच की यूनिट 7 को एक बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने दुबई से डिपोर्ट कर दाऊद नेटवर्क से जुड़े सलीम डोला के करीबी साथी मोहम्मद सलीम सुहेल शेख को गिरफ्तार किया है. आरोपी लंबे समय से दुबई में बैठकर भारत में चल रहे ड्रग नेटवर्क को संचालित कर रहा था. जांच में सामने आया कि उसका कनेक्शन सांगली जिले में चल रही मेफेड्रोन फैक्ट्री से था.
16 फरवरी 2024 को मुंबई क्राइम ब्रांच को सूचना मिली कि कुर्ला इलाके में एक महिला ड्रग्स की सप्लाई कर रही है. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने परवीन बानो गुलाम शेख को 641 ग्राम मेफेड्रोन (कीमत ₹12.20 लाख) और ₹12 लाख नकद के साथ पकड़ा. पूछताछ में उसने कबूल किया कि यह ड्रग दुबई में बैठे सलीम शेख और सलीम डोला के नेटवर्क से ली थी.
मोहम्मद सलीम सुहेल शेख गिरफ्तार
इसके बाद पुलिस ने मिरा रोड से साजिद मोहम्मद आसिफ शेख उर्फ डॅब्ज़ को पकड़ा और उसके घर से 3 किलो एमडी ड्रग्स (कीमत ₹6 करोड़) और ₹3.68 लाख नकद जब्त किए. आगे की जांच में पता चला कि यह नेटवर्क सांगली की ड्रग फैक्ट्री से जुड़ा था.
25 मार्च 2024 को पुलिस ने सांगली में छापा मारकर 122.5 किलो मेफेड्रोन (कीमत ₹245 करोड़) बरामद किया. फैक्ट्री से मशीनें, कच्चा माल और 6 आरोपी गिरफ्तार किए गए. अब तक इस केस में कुल 15 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. पुलिस ने ₹256.49 करोड़ की संपत्ति जब्त की है जिसमें 126 किलो ड्रग्स, ₹4.19 करोड़ कैश और वाहन शामिल हैं.
दाऊद नेटवर्क से जुड़ा है सलीम सुहेल शेख

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












