
दवाइयां, डायमंड्स, मसाला... इन चीजों पर US में 0% टैरिफ, ट्रेड डील पर बोले पीयूष गोयल
AajTak
शनिवार को उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने एक बड़ा ऐलान किया. उन्होंने उन प्रोडक्ट्स के नाम बताए, जिसके तहत अमेरिका भारत के प्रोडक्ट्स पर जीरो फीसदी टैरिफ लगा रहा है , जिसमें फार्मा के प्रोडक्ट्स से लेकर फाइटर जेट्स के पार्ट तक शामिल हैं .
भारत और अमेरिका के बीच अंतरिम व्यापार समझौता का फ्रेमवर्क जारी होने के बाद वाणिज्य और उद्योग मंत्री ने शनिवार को विस्तार से उन चीजों के बारे में जानकारी दी है, जिनपर 0 टैरिफ अमेरिका ने लगाया है. उन्होंने कहा कि भारत ने अमेरिका को किसी भी एग्री और डेयरी प्रोडक्ट्स पर छूट नहीं दी है.
उन्होने कहा कि अमेरिका बहुत सी चीजों पर भारत के लिए '0 ' ड्यूटी लगा रहा है, जिसमें जेम्स एंड ज्वैलरी, एग्रीकल्चर चीजें, दवाइंया और अन्य वस्तुएं शामिल हैं.
0 फीसदी टैरिफ वाली वस्तुएं
कृषि और डेयरी पर छूट नहीं उद्योग मंत्री ने कहा कि हमने अमेरिका को डेयरी के किसी भी प्रोडक्ट्स पर छूट नहीं दी है. साथ ही एग्रीकल्चर सेक्टर में भी छूट नहीं दी गई हैं, जो हमारे किसानों के हितों को प्रभावित करतीं. उन्होंने कहा कि मीट , चीनी, पॉल्ट्री, डेयरी, सोयाबीन , मक्का, चावल, गेंहूं , चीनी, ज्वार, बाजरा, रागी, अमरनाथ , फल, ग्रीन टी, कोका, चना , एनीमल सीड्स प्रोडक्ट्स, नॉन-एल्कोहलिक चीजें, इथेनॉल, तंबाकू इन सभी वस्तुओं पर किसी प्रकार की रियायत नहीं दी गई है.













