
दलित-OBC को कांग्रेस की तरफ मोड़ना चाहते हैं राहुल गांधी, लेकिन इसमें अखिलेश-लालू क्यों पार्टनर बनेंगे?
AajTak
राहुल गांधी को INDIA ब्लॉक की परवाह न होने की एक वजह ये भी है कि 2029 के आम चुनाव से पहले होने वाले ज्यादातर विधानसभा चुनाव कांग्रेस के लिए खास मायने नहीं रखते - ऐसे में अखिलेश यादव और लालू यादव जैसे नेताओं के लिए कांग्रेस का भी कोई महत्व नहीं रह जाता.
राहुल गांधी दिल्ली में भी जातिगत जनगणना कराने का जिक्र करना नहीं भूलते. तब भी जबकि सबको मालूम है, शायद राहुल गांधी को भी, यूपी-बिहार जैसे राज्यों की तरह दिल्ली ऐसी चीजों की कोई अहमियत नहीं है.
जातिगत जनगणना की मुहिम राहुल गांधी तभी से चला रहे हैं जब संसद के विशेष सत्र में महिला आरक्षण पर संसद में बहस चल रही थी. तभी राहुल गांधी ने कांग्रेस का वो स्टैंड भी बदल लिया जिसमें वो समाजवादी पार्टी और आरजेडी जैसी पार्टियों के महिला आरक्षण में ओबीसी कोटे के खिलाफ हुआ करती थी.
कांग्रेस कार्यकारिणी में सरकार बनने पर जातिगत जनगणना कराने का प्रस्ताव तो पारित किया ही गया, राहुल गांधी ने 2023 के विधानसभा चुनावों में घूम घूम कर कास्ट सेंसस का वादा किया था. आरजेडी के साथ तो पहले से ही थे, लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी ने समाजवादी पार्टी के साथ चुनावी गठबंधन भी इसी मकसद से किया - और उसका फायदा भी भरपूर मिला.
लेकिन, कांग्रेस के प्रति अखिलेश यादव और तेजस्वी यादव जैसे क्षेत्रीय दलों के नेताओं के रुख से लगने लगा है कि वे कांग्रेस के साथ बने रहने के पक्षधर नहीं हैं - और कास्ट पॉलिटिक्स को लेकर राहुल गांधी का ताजा रुख भी यही बता रहा है.
ऐसी सूरत में जबकि राहुल गांधी दलित-ओबीसी और मुस्लिम समुदाय को कांग्रेस के साथ लेने की कोशिश कर रहे हैं, अखिलेश यादव और तेजस्वी कांग्रेस के साथ रहे थे घाटे में ही रहेंगे - और यही वजह है कि अगले आम चुनाव तक राहुल गांधी को भी इंडिया ब्लॉक बना रहे या खत्म हो जाये, बिल्कुल भी परवाह नहीं लगती.
दिल्ली में दलित इंफ्लुएंसर और बुद्धिजीवियों के एक कार्यक्रम में राहुल गांधी का भाषण सुनने के बाद ये बातें और भी साफ हो जाती हैं.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.









