
दर्दनाक! 2 मिनट में 50 बार, बेहोश होने तक 60 साल की बुजुर्ग को छड़ी से पीटता रहा शख्स- VIDEO
AajTak
करीब दो मिनट का ये वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है. वीडियो के शुरुआत में देखा जा सकता है कि हमलवार महिला को अपने छाते से मारता है. फिर महिला अपना बचाव करने के लिए अपनी छड़ी से खुद को उसे रोकती है.
सोशल मीडिया पर एक दर्दनाक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स 60 साल की बुजुर्ग महिला को पीटता हुआ दिख रहा है. उसने 2 मिनट के भीतर बुजुर्ग महिला पर 50 बार छड़ी से वार किया. मामला अमेरिका के हार्लेम सबवे स्टेशन का है. घटना शुक्रवार सुबह 3 बजकर 30 मिनट की बताई जा रही है. उस वक्त महिला वेस्ट 116 स्ट्रीट की तरफ जा रही है. मामले की जानकारी अधिकारियों ने दी है.
न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, करीब दो मिनट का ये वीडियो एक्स पर शेयर किया गया है. वीडियो के शुरुआत में देखा जा सकता है कि हमलवार महिला को अपने छाते से मारता है. फिर महिला अपना बचाव करने के लिए अपनी छड़ी से उसे रोकती है. मगर शख्स इसी छड़ी को छीनकर महिला पर वार करने लगता है. वो उसे तब तक पीटता है, जब तक बुजुर्ग महिला बेहोश नहीं हो जाती. वो महिला को सिर, पेट, टांगों, हाथ, कमर और लगभग सभी हिस्सों पर मारता है.
छड़ी के साथ ही मुक्के भी मारे
चौंकाने वाले इस वीडियो में, हमलवार महिला पर मुक्के मारना और चिल्लाना जारी रखता है, जबकि इस दौरान उसकी पैंट नीचे तक उतर जाती है. वो उसकी भी परवाह नहीं करता. किसी ने इस पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया. फिर मामले की सूचना पुलिस को दी गई.
बचाने की कोशिश नहीं की
घटना वक्त वहां मौजूद किसी भी शख्स ने बीचबचाव नहीं किया. मामले में ये जानकारी भी सामने आई कि बुजुर्ग महिला हमलावर को नहीं जानती. उसे घायल होने के बाद पास के अस्पताल में ले जाया गया. जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है. जबकि हमलावर पुलिस के आने से पहले ही फरार हो गया. ये पता नहीं चल पाया है कि किस वजह से दोनों का झगड़ा हुआ था. सोमवार की रात तक आरोपी की गिरफ्तारी की खबर नहीं आई.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











