
दरभंगा ब्लास्ट केसः पाकिस्तान में बैठे इकबाल काना के इशारे पर रची गई थी धमाके की साजिश
AajTak
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने इस मामले में शुक्रवार को दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है. यूपी के शामली जिले से सलीम और कफील नामक आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है. शामली में रहने वाले सलीम ने ही हैदराबाद से गिरफ्तार नासिर और इमरान को रिक्रूट किया था.
दरभंगा ब्लास्ट मामले (Darbhanga Blast Case) में एक नया खुलासा हुआ है. पता चला है कि इसी साल फरवरी महीने में शामली निवासी सलीम के घर में ही ट्रेन में आईईडी ब्लास्ट की साजिश रची गई थी. जानकारी के मुताबिक सलीम के घर में सारी योजना पाकिस्तान में बैठे इकबाल काना के इशारे पर बनाई गई थी.More Related News

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












