
दबंगों की दुनियाः कभी छोटा राजन का खास शूटर था यूपी का ये माफिया, अब प्रयागराज में करता है सियासत
AajTak
ये शातिर अपराधी प्रयागराज के धूमनगंज थाना इलाके का रहने वाला है. निहाल के खिलाफ 2 दर्जन से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं. यूपी पुलिस के मुताबिक, वो डी-46 गैंग का सरगना है. हालांकि वो इस बात से इनकार करता है.
Mafia Nihal Kumar alias Bacha Pasi: उत्तर प्रदेश सरकार ने अपराधियों पर लगाम कसने के मकसद से इस साल जिन माफियाओं की लिस्ट जारी की, उसमें एक से बढ़कर एक माफिया अपराधी शामिल है. जो या तो जेल में बंद हैं या फिर वो पुलिस से डरकर फरार चल रहे हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है. इस माफिया लिस्ट से हम कई कुख्यात अपराधियों के बारे में आपको बता चुके हैं. इसी सूची में एक ऐसे अपराधी का नाम भी शामिल है, जो अतीक अहमद गैंग की तरह प्रयागराज पुलिस के लिए परेशानी का सबब रहा है. आज हम बात करेंगे माफिया गैंगस्टर निहाल कुमार उर्फ बच्चा पासी की.
कौन है निहाल कुमार उर्फ बच्चा पासी? ये शातिर अपराधी प्रयागराज के धूमनगंज थाना इलाके का रहने वाला है. ये वही थाना क्षेत्र है, जहां अतीक के गुर्गों ने उमेश पाल हत्याकांड को सरेआम अंजाम दिया था. निहाल कुमार उर्फ बच्चा पासी के खिलाफ 2 दर्जन से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं. यूपी पुलिस के मुताबिक, वो डी-46 गैंग का सरगना है. उसके इस गैंग में एक दर्जन से ज्यादा बदमाश शामिल हैं. हालांकि खुद को इस गैंग का सरगना बताए जाने के खिलाफ निहाल कुमार उर्फ बच्चा पासी ने हाई कोर्ट में एक याचिका भी लगाई है. जिसके मुताबिक वो अधिकतर मामलों में बरी हो चुका है. बाकी बचे मामले अदालत में लंबित हैं.
बच्चा पासी के मकान पर चला था योगी का बुलडोजर सूत्रों के मुताबिक, निहाल कुमार उर्फ बच्चा पासी ने जुर्म की दुनिया से निकलकर सियासत में कदम रखा था. ताकि उसके काले कारनामे छुप सकें. वो सुलेम सराय इलाके से दो बार निगम पार्षद रह चुका है. योगी सरकार जब माफिया गैंगस्टरों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन ले रही थी. उसी दौरान निहाल कुमार उर्फ बच्चा पासी का आलीशान मकान भी बुलडोजर से ढहा दिया गया था. इल्जाम था कि उसका मकान बिना नक़्शा पास कराए बनाया गया था.
साल 2001 यही वो साल था जब निहाल कुमार उर्फ बच्चा पासी ने जुर्म की दुनिया में कदम रखा था. उसके खिलाफ पहला मामला हत्या, अपहरण, वसूली या रंगदारी का नहीं था, बल्कि शराब की तस्करी का था. जो उसी साल दर्ज हुआ था. इसके ठीक बाद उसके खिलाफ ड्रग्स तस्करी का इल्जाम लगा था.
साल 2003 उसे जरायम की दुनिया में भले ही केवल दो साल हुए थे, लेकिन इलाहाबाद में उसके नाम की तूती बोलने लगी थी. यही वो साल था, जब निहाल कुमार उर्फ बच्चा पासी के खिलाफ पुलिस ने सिविल लाइन इलाके में लूट और डकैती करने का मामला दर्ज किया था.
साल 2006 उसकी करतूतों की फेहरिस्त लंबी होती जा रही थी. इसी दौरान उसे अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन ने अपनी पनाह में ले लिया. इसके बाद तो जैसे निहाल कुमार को जबरदस्त ताकत मिल गई थी. उसे हथियार चलाने की अच्छी समझ थी. इसी वजह से उसे छोटा राजन ने अपना खास शूटर बना लिया था. यही वो साल था, जब जुर्म की दुनिया में बच्चा पासी का नाम और बड़ा हुआ. दरअसल, उसी साल मुंबई में काला घोड़ा शूटआउट हुआ था. जिसमें बच्चा पासी भी शामिल था. उसके साथ जफर सुपारी, राजेश यादव और खान मुबारक का नाम भी इस कांड में आरोपी थे. बच्चा पासी इस मामले में पकड़ा गया था लेकिन कुछ समय बाद वो मुंबई की जेल रिहा होकर बाहर आ गया था. इसी काला घोड़ा कांड ने उसे बच्चा भाई के नाम से कुख्यात कर दिया था.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.




