
दक्षिण-पूर्वी ईरान में आतंकी हमला, 8 की मौत, कई घायल
AajTak
ईरान के दक्षिण-पूर्वी सिस्तान-बलूचिस्तान प्रांत में एक कोर्टहाउस पर हुए घातक आतंकवादी हमले में कम से कम आठ लोग मारे गए और एक दर्जन से ज़्यादा घायल हो गए.
दक्षिण-पूर्वी ईरान में एक 'आतंकवादी' हमला होने की जानकारी सामने आई है, जिसमें करीब आठ लोग मारे गए हैं. एएफपी की रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है. ईरानी सरकारी मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, शुक्रवार को ईरान के दक्षिण-पूर्वी सिस्तान-बलूचिस्तान प्रांत में एक कोर्ट हाउस पर हुए घातक आतंकवादी हमले में कम से कम आठ लोग मारे गए और एक दर्जन से ज़्यादा घायल हो गए. Fars न्यूज एजेंसी ने कहा कि सिस्तान-बलूचिस्तान की राजधानी ज़ाहेदान में हुए हमले में पूरी संभावना है कि एक आत्मघाती हमलावर शामिल था.
ईरानी मीडिया के मुताबिक, सुन्नी जैश अल-अदल बलूच समूह के बंदूकधारियों ने ईरान के अशांत दक्षिण-पूर्वी सिस्तान-बलूचिस्तान प्रांत में एक कोर्टहाउस पर हमला किया.
इस ग्रुप ने ली हमले की जिम्मेदारी...
कोर्ट हाउस के आसपास धमाकों और गोलियों की आवाज़ें सुनी गईं. इसके साथ ही, जैश अल-अदल ने एक बयान में हमले की ज़िम्मेदारी ली है.
Mehr न्यूज एजेंसी ने कहा कि कई घायलों को अस्पताल ले जाया गया है. बलूच मानवाधिकार समूह HAALVSH ने चश्मदीदों के हवाले से बताया कि हमला किये जाने से कई न्यायिक कर्मचारी और सुरक्षाकर्मी मारे गए या घायल हो गए.
यह भी पढ़ें: पहलगाम आतंकी हमला: सुरक्षा एजेंसियों ने जारी किया 3 पाकिस्तानी गुनहगारों का पोस्टर

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.









