
दक्षिण कोरिया की सियासत में बढ़ी हलचल, कोर्ट ने प्रधानमंत्री हान डक-सू के खिलाफ संसद के महाभियोग को किया खारिज
AajTak
देश में मार्शल लॉ लगाए जाने की वजह से राष्ट्रपति यून सुक योल के खिलाफ महाभियोग लाया गया था. इसी राजनीतिक संकट के बीच पिछले साल दिसंबर में विपक्षी सांसदों ने हान के खिलाफ भी संसद में महाभियोग प्रस्ताव लाया था. लेकिन अब संवैधानिक अदालत ने हान के खिलाफ महाभियोग को खारिज कर दिया है.
दक्षिण कोरिया की संवैधानिक अदालत ने प्रधानमंत्री हान डक सू के महाभियोग को खारिज कर दिया है और उनकी शक्तियों को बहाल कर दिया है. हालांकि अदालत ने राष्ट्रपति यून सुक येओल के खिलाफ अलग से महाभियोग चलाने पर अभी तक कोई फैसला नहीं सुनाया है.
अदालत की इस क्लीन चिट के बाद दक्षिण कोरिया में दूसरे नंबर के बड़े अधिकारी हान कार्यवाहक राष्ट्रपति के तौर पर जिम्मेदारी संभालेंगे. देश में मार्शल लॉ लगाए जाने की वजह से राष्ट्रपति यून सुक योल के खिलाफ महाभियोग लाया गया था. इसी राजनीतिक संकट के बीच पिछले साल दिसंबर में विपक्षी सांसदों ने हान के खिलाफ भी संसद में महाभियोग प्रस्ताव लाया था. लेकिन अब संवैधानिक अदालत ने हान के खिलाफ महाभियोग को खारिज कर दिया है.
अदालत ने कहा कि हमने हान के महाभियोग को पलटने का फैसला किया है, लेकिन अभी तक यून के महाभियोग पर फैसला नहीं सुनाया है. अब ऐसे में अगर अदालत यून के महाभियोग को बरकरार रखता है, तो दक्षिण कोरिया को नए राष्ट्रपति के लिए चुनाव कराना होगा. अगर अदालत उनके पक्ष में फैसला सुनाता है, तो यून को पद पर बहाल कर दिया जाएगा और उन्हें राष्ट्रपति पद की अपनी शक्तियां वापस मिल जाएंगी.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











