
दक्षिणी चीन के गुआंगजौ में आए बवंडर में पांच लोगों की मौत, 33 घायल
AajTak
दक्षिणी चीन के गुआंगजौ में आए बवंडर में पांच लोगों की मौत हो गई और 33 लोग घायल हो गए. CNN ने चीनी सरकारी मीडिया के हवाले से ये जानकारी दी है.
दक्षिणी चीन के गुआंगजौ में आए बवंडर में पांच लोगों की मौत हो गई और 33 लोग घायल हो गए. CNN ने चीनी सरकारी मीडिया के हवाले से ये जानकारी दी है. दक्षिणी चीन में लगभग 1 करोड़ 90 लाख लोगों की आबादी वाले शहर गुआंगजौ में स्तर-तीन की तीव्रता वाले बवंडर देखे जा रहे हैं.
न्यूज एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, बवंडर में 141 फैक्ट्री की इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं, लेकिन कोई भी आवासीय घर नहीं गिरा. सिन्हुआ का हवाला देते हुए CNN ने बताया कि बैयुन जिले के लियांगटियन गांव में एक मौसम केंद्र है, जहां से बवंडर के बारे में पता चल था. स्थानीय समयानुसार रात 10 बजे तक खोज एवं बचाव अभियान पूरा कर लिया गया था.
स्थानीय मीडिया के मुताबिक, इस सप्ताह की शुरुआत में गुआंग्डोंग में बाढ़ से चार लोगों की मौत हो गई है. CNN की रिपोर्ट के अनुसार, 16 अप्रैल से लगातार मूसलाधार बारिश से जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया है.
चीन की तुलना में अमेरिका में ज्यादा बवंडर आते हैं. 2015 में एक वैज्ञानिक लेख में बताया गया कि चीन में प्रति वर्ष औसतन 100 के आस-पास से बवंडर आते हैं और वर्ष 1961 के बाद से 50 वर्षों में देश में बवंडर से कम से कम 1,772 लोग मारे गए हैं. फिलहाल, चीन मौसम विज्ञान एजेंसी ने भारी बारिश की चेतावनी दी है. इस महीने के अंत तक तेज तूफान जारी रहेगा.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.









