
'दंगाइयों को 2002 में सबक सिखाकर गुजरात में शांति कायम की' चुनावी रैली में बोले गृह मंत्री अमित शाह
AajTak
गुजरात चुनाव के लिए झालोद पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने एक बार 2002 में इन दंगाइयों को ऐसा सबक सिखाया कि आज तक वे अपना सिर नहीं उठा पाए हैं. ये दंगाई गुजरात से बाहर चले गए है. बीजेपी ने गुजरात में शांति बहाली की है.
गुजरात चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं. ऐसे में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को झालोद में एक जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने 20 साल पुराने 2002 गुजरात दंगों का जिक्र करते हुए कहा कि हमने दंगाइयों को ऐसा सबक सिखाया है कि उन्हें गुजरात से बाहर जाना पड़ा है.
उन्होंने कहा कि बीजेपी ने सांप्रदायिक दंगे करना वालों को ऐसा सबक सिखाया है कि आज तक दंगाई अपना सिर नहीं उठा पाए हैं. उन्होंने कहा कि बीजेपी राज्य में अखंड शांति लेकर आया है.
शाह ने कहा, जब गुजरात में कांग्रेस की सरकार सत्ता में थी, तो सांप्रदायिक दंगे चरम पर थे. मुझे बताइए कि क्या कांग्रेस के दौर में दंगे होते थे या नहीं. नरेंद्र मोदी ने एक बार 2002 में इन दंगाइयों को ऐसा सबक सिखाया कि आज तक वे अपना सिर नहीं उठा पाए हैं. ये दंगाई गुजरात से बाहर चले गए है. बीजेपी ने गुजरात में शांति बहाली की है.
उन्होंने कहा, 2002 में कांग्रेस ने दंगे भड़काने की आदत बना ली थी, जिस वजह से 2002 के दंगे हुए. बीजेपी सराकर ने दंगाइयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर स्थाई शांति की बहाली की है.
नरोदा पाटिया दंगे के आरोपी की बेटी के लिए प्रचार करने पहुंचे शाह
बीजेपी ने नरोदा से पायल कुलकर्णी को टिकट दिया है. पायल नरोदा पाटिया दंगे की आरोपी मनोज कुलकर्णी की बेटी हैं.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












