
थोड़ी राहत के बाद फिर बिगड़े हालात! 'बेहद खराब' हुई दिल्ली की हवा, दूर-दूर तक राहत नहीं
AajTak
दिल्ली में गुरुवार को फिर से प्रदूषण बढ़ गया और औसत AQI 264 दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में है. ITO और नरेला में हवा की गुणवत्ता सबसे खराब रही, जहां AQI क्रमशः 290 और 294 तक पहुंच गया. बुधवार को थोड़ी राहत मिली थी जब AQI 202 तक गिर गया था, लेकिन अगले ही दिन हालात बिगड़ गए.
दिल्ली की हवा में थोड़ी राहत के बाद गुरुवार को फिर से प्रदूषण बढ़ गया. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, शहर का औसत एक्यूआई (AQI) 264 दर्ज किया गया, जो 'खराब' श्रेणी में आता है. लेकिन चिंता की बात यह है कि आने वाले दिनों में हवा की गुणवत्ता 'बहुत खराब' स्तर तक गिरने की संभावना है.
290 पहुंचा ITO का AQI
राजधानी के कई इलाकों में गुरुवार को घनी धुंध छाई रही, खासकर आईटीओ इलाके में, जहां सुबह AQI 290 तक पहुंच गया. वहीं उत्तर दिल्ली के नरेला में हवा की गुणवत्ता 294 रही. यह स्थिति उस दिन के बाद देखने को मिली जब बुधवार को दिल्ली की हवा लगभग एक हफ्ते में सबसे साफ दर्ज की गई थी.
बुधवार को बेहतर थे हालात
बुधवार शाम को AQI 202 तक गिर गया था, जो इस हफ्ते की शुरुआत में दर्ज 'बहुत खराब' स्तर की तुलना में बेहतर था. मुख्य प्रदूषकों के स्तर में भी गिरावट आई थी- PM10 का स्तर 260 से घटकर 175.2 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर और PM2.5 का स्तर 128.2 से घटकर 85.5 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर हो गया था. लेकिन गुरुवार सुबह तक शहर के अधिकांश 38 मॉनिटरिंग स्टेशनों में हवा की गुणवत्ता फिर खराब हो गई.
CPCB के 'समीर' ऐप के आंकड़ों के मुताबिक, 28 स्टेशन 'बहुत खराब' श्रेणी (300 से ऊपर) में पहुंच गए. दिल्ली से सटे शहरों में भी हालात बेहतर नहीं हैं. गुरुग्राम का AQI 229, नोएडा का 216 और गाजियाबाद का 274 दर्ज किया गया- तीनों 'खराब' श्रेणी में.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.









