
थैंक्यू इंडियन नेवी! जहाज पर लगी आग, भारतीय नौसेना ने बचाई क्रू की जान, गदगद हो गया चीन
AajTak
सोमवार सुबह, बेपोर (कोझिकोड, केरल) तट के पास एमवी वान हाई 503 (MV Wan Hai 503) नामक सिंगापुर फ्लैग वाले कंटेनर जहाज में धमाके के बाद आग लग गई थी. इस जहाज पर कुल 22 क्रू मेंबर सवार थे, जिनमें 14 चीनी नागरिक शामिल थे. प्रवक्ता यू जिंग के अनुसार, इन 14 चीनी नागरिकों में से 6 ताइवान से थे.
केरल तट के पास सिंगापुर फ्लैग वाले जहाज में आग लगने के बाद भारतीय नौसेना द्वारा उसके चालक दल को सफलतापूर्वक बचाने के एक दिन बाद चीन ने भारत का आभार जताया है. भारत में स्थित चीनी दूतावास की प्रवक्ता यू जिंग ने भारतीय नौसेना और मुंबई कोस्ट गार्ड को बचाव अभियान के लिए धन्यवाद दिया. इस जहाज पर 14 चीनी नागरिक सवार थे.
यू जिंग ने एक्स पर लिखा, 'हम भारतीय नौसेना और मुंबई कोस्ट गार्ड की ओर से किए गए बचाव अभियान के लिए आभार व्यक्त करते हैं. हम कामना करते हैं कि आगे के सर्च ऑपरेशन सफल हों और घायल चालक दल के सदस्यों को जल्द स्वस्थ होने की शुभकामनाएं देते हैं.'
धमाके के बाद जहाज पर लगी आग
सोमवार सुबह, बेपोर (कोझिकोड, केरल) तट के पास एमवी वान हाई 503 (MV Wan Hai 503) नामक सिंगापुर फ्लैग वाले कंटेनर जहाज में धमाके के बाद आग लग गई थी. इस जहाज पर कुल 22 क्रू मेंबर सवार थे, जिनमें 14 चीनी नागरिक शामिल थे. प्रवक्ता यू जिंग के अनुसार, इन 14 चीनी नागरिकों में से 6 ताइवान से थे.
भारतीय नौसेना की त्वरित कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही भारतीय नौसेना ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आईएनएस सूरत (INS Surat) को कोच्चि बंदरगाह से मोड़ कर मौके पर भेजा. भारतीय तटरक्षक बल (Coast Guard) ने भी कई संसाधनों को राहत कार्य में लगाया, जिनमें आईसीजीएस राजदूत (मंगलूरु तट से), आईसीजीएस अर्णवेश (कोच्चि तट से) और आईसीजीएस सचेत (अगत्ती तट से) शामिल थे. एक सीजी डोर्नियर विमान को भी स्थिति का आकलन करने के लिए भेजा गया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











