
थाने में कहा- 'मेरी बच्ची छीन ले गए 2 लोग', पुलिस की जांच में सच्चाई कुछ और ही निकली
AajTak
अपनी मां के साथ थाने पहुंची एक महिला ने कहा, 2 लोग उसकी बच्ची छीन ले गए. पुलिस ने पूरे मामले की तहकीकात की. महिला औऱ उसकी मां की बातें अलग-अलग होने पर पुलिस को शक हुआ. जब महिला से सख्ती से पूछताछ की गई तो बच्ची छीने जाने की बात झूठी निकली.
शादी के दो साल बाद भी मां नहीं बन पाने के चलते एक महिला को ससुराल में ताने सुनने पड़ते थे. जिसके चलते वह काफी समय से अपने मायके में ही रह रही थी. फिर एक दिन वो अपनी ससुराल पहुंची और बोली, 'मैं मां बन गई हूं.' महिला अपने साथ एक महीने की बच्ची भी साथ लिए थी. कुछ दिनों बाद फिर वह अपने मायके कानपुर आ गई. इसी बीच बीते शनिवार की शाम महिला अपनी मां के साथ पुलिस थाने पहुंची और कहने लगी कि दो नकाबपोश उसकी गोद से बच्ची को छीन ले गए. पुलिस की तहकीकात में फिर जो सच्चाई सामने आई उससे महिला और उसकी मां की पोल खुल गई.
देखें Video:-
बरा देवी चौराहा हनुमंत बिहार थाने की सीमा में आता है तो वहां की पुलिस भी मौके पर पहुंची. दोनों थानों की पुलिस ने मां-बेटी से पूरी बात जानी. बाद में हनुमंत बिहार थाना पुलिस मां-बेटी को चौकी पर लाई और दोनों से अलग-अलग पूछताछ की. दोनों के बयानों में अंतर होने पर पुलिस को बच्ची छिनने की बात पर शक हुआ.
जब पुलिस ने थोड़ी सख्ती दिखाई तो पिंकी ने सच्चाई पुलिस के सामने रख दी. महिला ने पुलिस को बताया, उसकी शादी को 2 साल हो चुके हैं, लेकिन वो मां नहीं बन पा रही है. इसके चलते उसे ससुराल में लगातार ताने सुनने पड़ते थे. फिर उसने बच्चा गोद लेने की सोची. कुछ दिनों पहले उसने बिठुर की एक महिला से उसकी एक महीने का बच्ची को गोद लिया था, जिसे लेकर वह ससुराल ले गई और सबको अपने मां बनने की जानकारी दी. अपने साथ लिए हुए एक महीने की बच्ची दिखाई. लेकिन जब वो वापस कानपुर आई तो बिठुर वाली बिठुर वाल महिला ने अपनी बच्ची वापस ले ली.
महिला के बच्ची वापस लिए जाने से पिंकी घबरा गई. उसे लगा कि अब ससुरालवालों को क्या जबाव देगी? उसे लगा कि ससुराल में सबको उसकी सच्चाई पता चल जाएगी. इसलिए उनसे अपनी मां के साथ मिलकर बच्ची छीने जाने की झूठी कहानी बनाई और थाने में शिकायत करने पहुंच गई.
पूरे मामले पर कानपुर डीसीपी प्रमोद कुमार का कहना है महिला के पति ने भी पुलिस से यही कहा था कि दो लोग बच्ची छीनकर ले गए हैं. मामले की और तहकीकात करने के लिए पिंकी ने जिस महिला से बच्चा गोद लिया थाए उससे पूछताछ की जाएगी. एक टीम पिंकी और उसकी मां आशा को लेकर बिठुर के लिए रवाना हो गई है. जो भी बात सामने आती है उसके आधार पर एक्शन लिया जाएगी.

मुंबई में अब तक 85 लोगों ने गंभीर बीमारी या दुर्घटना की स्थिति में पैसिव यूथेनेशिया के लिए अपनी सहमति जताई है. शिवसेना (यूबीटी) के बीएमसी समूह नेता अमेय घोले ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के 24 जनवरी 2023 के निर्देशों के अनुसार स्थानीय निकायों के लिए ‘एडवांस मेडिकल डायरेक्टिव’ (AMD) या ‘लिविंग विल’ को स्वीकार करना, सुरक्षित रखना और प्रबंधित करना अनिवार्य है. लिविंग विल एक लिखित दस्तावेज होता है, जिसमें व्यक्ति पहले से यह तय करता है कि भविष्य में गंभीर स्थिति में वह किस तरह का इलाज लेना या न लेना चाहता है. इस पहल से लोगों में अपने चिकित्सा अधिकारों को लेकर जागरूकता बढ़ रही है.

वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान संघर्ष के असर ने कश्मीर के वसंत पर्यटन पर भी असर डालना शुरू कर दिया है. श्रीनगर के बादामवारी और ट्यूलिप गार्डन में फूल पूरी तरह खिले हुए हैं, लेकिन पर्यटकों की संख्या उम्मीद से कम नजर आ रही है. भू-राजनीतिक अस्थिरता और ऊर्जा संकट की आशंका के चलते कई पर्यटक अपनी यात्रा टाल रहे हैं, जिससे पर्यटन कारोबार को झटका लगा है. इससे कश्मीर में पर्यटन से जुड़े व्यवसाय को नुकसान पहुंचा है.

मणिपुर में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन... उखरूल में 6 अवैध बंकर ध्वस्त, हिंसा रोकने के लिए बड़ी तैनाती
मणिपुर के उखरूल जिले में सुरक्षाबलों ने 6 अवैध बंकर ध्वस्त कर दिए हैं. लितान इलाके में कुकी और नागा समुदायों के बीच बढ़ते तनाव के बीच यह बड़ा एक्शन लिया गया है. क्या है पूरा मामला? जानने के लिए पढ़ें ये पूरी कहानी.










