
थाईलैंड: पीएम से मार्शल आर्ट्स में भिड़ना चाहता है सांसद, कहा- हारा तो दे दूंगा इस्तीफा
AajTak
थाईलैंड में संसद के सदस्य ने प्रधानमंत्री प्रयुत चानो-चा (Prayut chan-o-cha) को चुनौती देते हुए कहा है कि वे उनसे थाईलैंड के पारंपरिक मार्शल आर्ट्स Muay Thai में दो-दो हाथ करें. 40 साल के एमपी Mongkolkit Suksintharanon का कहना है कि हारने पर वे अपने पद से इस्तीफा दे देंगे और जीत गए तो प्रधानमंत्री को उनकी तीन मांगें पूरी करनी होंगी.
थाईलैंड में संसद के सदस्य ने प्रधानमंत्री प्रयुत चानो-चा (Prayut chan-o-cha) को चुनौती देते हुए कहा है कि वे उनसे थाईलैंड के पारंपरिक मार्शल आर्ट्स Muay Thai में दो-दो हाथ करें. 40 साल के एमपी Mongkolkit Suksintharanon का कहना है कि हारने पर वे अपने पद से इस्तीफा दे देंगे और जीत गए तो प्रधानमंत्री को उनकी तीन मांगें पूरी करनी होंगी. (फोटो क्रेडिट: mongkolkit-suksintharanon फेसबुक) मोंग्कोलकिट ने फेसबुक पोस्ट के सहारे ये घोषणा की थी. वे पिछले एक हफ्ते से इस फाइट का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं. इसके अलावा वे सोशल मीडिया पर Muay Thai जिम में ट्रेनिंग करते हुए भी अपनी तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करते रहते हैं. इससे पहले भी वे अपने बयान से काफी विवाद में आए थे. (फोटो क्रेडिट: mongkolkit-suksintharanon फेसबुक) उन्होंने कहा था कि जुएबाजी, सेक्स वर्क और सेक्स टॉयज को थाईलैंड में लीगल कर देना चाहिए. सोशल मीडिया पर भी वे काफी एक्टिव रहते हैं और कोरोना के हालातों पर वे सनग्लासेस पहने हुए ऑनलाइन चर्चा भी करते रहे हैं. उनका अप्रोच थाईलैंड की संसद के पारंपरिक सदस्यों से काफी अलग हैं और वे अपने देश के युवाओं के बीच भी लोकप्रिय हैं. (फोटो क्रेडिट: mongkolkit-suksintharanon फेसबुक)More Related News

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.












