
थाईलैंड-कंबोडिया युद्ध: मंदिर विवाद पर UN में आपात बैठक, क्या रुकेगा संघर्ष? देखें
AajTak
थाईलैंड और कंबोडिया के बीच संघर्ष लगातार बढ़ रहा है. थाईलैंड और कंबोडिया के बीच चल रहे सैन्य संघर्ष को लेकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद आज एक आपात बैठक करेगी. यह बैठक कंबोडिया के प्रधानमंत्री के अनुरोध पर बुलाई गई थी. एएफपी के अनुसार, मॉस्को समय अनुसार रात करीबन 10:00 बजे इसकी शुरुआत होगी. थाईलैंड के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि जब तक कंबोडिया अपनी आक्रामक कार्रवाई नहीं रोकता, सीज़फायर की बात करना जल्दबाजी होगी.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.











