
त्रिपुरा में साइबर ठगी पर बड़ा खुलासा... 2021 से अब तक 269 लोग बने शिकार, 51 करोड़ से ज्यादा की चपत
AajTak
त्रिपुरा में साइबर अपराधियों ने बीते कुछ सालों में आम लोगों को करोड़ों रुपये का चूना लगाया है. पुलिस महानिदेशक (DGP) अनुराग धंकर ने बताया कि 2021 से अब तक राज्य के 269 लोग साइबर फ्रॉड के शिकार बने हैं. उन्हें कुल 51.49 करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है. ठगों के शिकंजे से अब तक करोड़ों रुपये बरामद या फ्रीज किए गए हैं, लेकिन घटनाओं ने लोगों की नींद उड़ा दी है.
डिजिटल युग में जहां तकनीक ने लोगों की जिंदगी आसान बनाई है, वहीं साइबर अपराधियों ने इसी तकनीक का दुरुपयोग कर आम लोगों को भारी नुकसान पहुंचाया है. त्रिपुरा पुलिस महानिदेशक (DGP) अनुराग धंकर ने एक कार्यक्रम में बड़ा खुलासा किया. उन्होंने बताया कि साल 2021 से अब तक राज्य के लोगों से 51.49 करोड़ रुपये की साइबर ठगी हो चुकी है.
एजेंसी के अनुसार, DGP के कहा कि साल 2021 में साइबर ठगी से 1.98 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था. यह आंकड़ा बढ़ते-बढ़ते 2024 में 25.54 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि पिछले कुछ समय से लोगों में जागरूकता बढ़ने के कारण मामलों की संख्या में गिरावट देखने को मिल रही है.
पुलिस प्रमुख ने बताया कि अब तक कुल 269 लोग साइबर फ्रॉड के शिकार बने हैं. ठगों ने अलग-अलग तरीकों से इन लोगों को चूना लगाया. इनमें फर्जी बिजली और गैस बिल, धोखाधड़ी वाले निवेश स्कीम, पुलिस या आयकर अधिकारियों के नाम पर ठगी, ओटीपी चोरी, सोशल मीडिया पर परेशान करना, ऑनलाइन लॉटरी और होटल बुकिंग प्लेटफॉर्म के जरिए धोखाधड़ी जैसी घटनाएं शामिल हैं.
यह भी पढ़ें: गाजियाबाद में फर्जी RBI-IRDAI अधिकारी बनकर बीमा ठगी का पर्दाफाश, STF और साइबर क्राइम टीम ने दो ठग पकड़े
धंकर ने कहा कि साइबर अपराधियों की इस बड़ी जालसाजी में से अब तक 33.84 लाख रुपये बरामद किए गए हैं, जबकि लगभग 5.76 करोड़ रुपये 20,387 फ्रीज किए गए बैंक खातों में सुरक्षित हैं. पुलिस इन पैसों को पीड़ितों तक पहुंचाने के लिए कानूनी प्रक्रिया में जुटी है.
कार्यक्रम में DGP ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की. मोबाइल फोन या कंप्यूटर में केवल आवश्यक ऐप ही इंस्टॉल करें, पासवर्ड मजबूत रखें और समय-समय पर उन्हें बदलते रहें. सोशल मीडिया पर फैले फर्जी विज्ञापनों, खासकर 'वर्क फ्रॉम होम' जैसे झांसे से दूर रहें. थोड़ी सी लापरवाही किसी को भी भारी पड़ सकती है. विशेषज्ञों का मानना है कि डिजिटल सुरक्षा को लेकर जागरूकता और सतर्कता ही साइबर अपराध से बचने का सबसे बड़ा हथियार है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










