
त्रासदी! ओवरलोड की गलती से डूब गईं जहाज में ले जाई जा रहीं 15000 भेड़ें!
AajTak
यह घटना सूडान के सुआकिन बंदरगाह पर हुई. यह जहाज सूडान से सऊदी अरब जा रहा था. जहाज में 15,800 भेड़ें सवार थीं. बताया जा रहा है कि जहाज में क्षमता से अधिक भेड़ों को लादा गया था. मरने वाले मवेशियों की कुल कीमत 40 लाख डॉलर थी.
सूडान के लाल सागर बंदरगाह सुआकिन पर रविवार को एक जहाज डूब गया. इस जहाज में हजारों की संख्या में भेड़ें सवार थीं.
जहाज के डूबने से अधिकतर भेड़ों की मौत हो गई. मरने वाले मवेशियों की कुल कीमत 40 लाख डॉलर थी.
वहीं, जहाज के चालक दल के सभी सदस्य बाल-बाल बच गए.
यह जहाज सूडान से सऊदी अरब मवेशियों को लेकर जा रहा था. जहाज में क्षमता से अधिक मवेशियों को लादा गया था.
सूडान के बंदरगाह के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पहचान उजागर नहीं करने की शर्त पर बताया, जहाज रविवार तड़के डूब गया. इस जहाज में 15,800 भेड़ें थीं. जहाज में क्षमता से अधिक भेड़ों को लादा गया था.
अधिकारी ने कहा कि जहाज में सिर्फ 9,000 भेड़ों को ले जाने की क्षमता थी लेकिन 15,800 भेड़ों को ले जाया जा रहा था.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.

बांग्लादेश में एक तरफ संविधान के रिफॉर्म का सवाल खड़ा है तो दूसरी तरफ यूएस से हुई ट्रेड डील की विसंगतियां. अंतरिम सरकार चला रहे मोहम्मद यूनुस ने जाते जाते तारिक रहमान को ऐसी उलझन में डाला है कि उनके लिए आगे बढ़ना किसी चुनौती से कम नहीं. दोनों में शक्ति संतुलन का सवाल है. रिफॉर्म में आंतरिक शक्ति संतुलन रखना है, जबकि यूएस डील में बाहरी शक्ति संतुलन.

अमेरिका के ओकलाहोमा के जंगलों में लगी आग ने पूरे इलाके में अफरा-तफरी मचा दी. करीब 23 वर्ग मील क्षेत्र में फैल चुकी आग अब उत्तर की और तेजी से बढ़ रही है. मौके पर दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं. वन विभाग के अधिकारियों ने चेतावनी जारी करते हुए राज्य के पश्चिमी हिस्से को खाली कराके लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचा दिया है. देखें यूएश टॉप-10.









