
त्योहारी भीड़, अनरिजर्व सीटें... मुंबई के बांद्रा टर्मिनस पर कैसे मची भगदड़
AajTak
ये घटना रविवार सुबह करीब 2.45 बजे हुई, यात्री ट्रेन नंबर 22921 बांद्रा-गोरखपुर अंत्योदय एक्सप्रेस में सीट पाने के लिए दौड़ पड़े. ये यात्री जनरल टिकट वाले थे. 22 कोच वाली इस ट्रेन को सुबह 5.10 बजे रवाना होना था. अधिकारियों ने कहा कि त्योहारों के मौसम में यात्री अक्सर सीट पाने के लिए जद्दोजहद करते हैं.
मुंबई के भारी भीड़ वाले बांद्रा टर्मिनस पर रविवार को मची भगदड़ में करीब 10 लोग घायल हो गए. इनमें से 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है. पुलिस और रेलवे अधिकारियों के अनुसार यात्रियों ने भीड़ के बीच चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश की. इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल दिखाई दे रहा है, क्योंकि बड़ी संख्या में यात्री गोरखपुर जाने वाली ट्रेन में चढ़ने की जल्दी में दिखाई दे रहे हैं.
रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के जवानों और स्थानीय यात्रियों ने घायलों को तुरंत भाभा अस्पताल पहुंचाया.
दरअसल, आगामी दिवाली और छठ त्योहारों के मद्देनजर अपने गृहनगर जाने वाले यात्रियों की भीड़ बांद्रा टर्मिनस पर एकत्र हो गई, इसके चलते वहां जाम के हालात बन गए. ये घटना तब हुई, जब ट्रेन प्लेटफॉर्म पर आई और उसमें अनारक्षित टिकट वाले कई यात्री चढ़ने के लिए आपाधापी करने लगे.
ये घटना रविवार सुबह करीब 2.45 बजे हुई, यात्री ट्रेन नंबर 22921 बांद्रा-गोरखपुर अंत्योदय एक्सप्रेस में सीट पाने के लिए दौड़ पड़े. ये यात्री जनरल टिकट वाले थे. 22 कोच वाली इस ट्रेन को सुबह 5.10 बजे रवाना होना था. अधिकारियों ने कहा कि त्योहारों के मौसम में यात्री अक्सर सीट पाने के लिए जद्दोजहद करते हैं, क्योंकि ऐसी ट्रेनों में रिजर्वेशन उपलब्ध नहीं होता है.
इस घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं, जिसमें यात्री भागते, चिल्लाते, कुछ घायल और खून से लथपथ दिखाई दे रहे हैं. एक वीडियो में, खून से लथपथ एक व्यक्ति को देखा जा सकता है, जबकि दूसरा घायल यात्री पास में पड़ा हुआ है. परेशान करने वाली बात ये है कि कोच के दरवाजे पर एक यात्री पड़ा हुआ है. उसके पैर में चोट है, इसके बावजदू लोग चढ़कर जा रहे थे.
इस घटना को लेकर शिवसेना (यूबीटी) नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव पर निशाना साधा. आदित्य ठाकरे ने एक्स पर पोस्ट किया कि काश कि रील मंत्री एक बार रेल मंत्री होते. बांद्रा की घटना केवल यह दर्शाती है कि वर्तमान रेल मंत्री कितने अक्षम हैं. भाजपा ने चुनावों के लिए अश्विनी वैष्णव जी को भाजपा महाराष्ट्र का प्रभारी बनाया है, लेकिन हर हफ्ते रेलवे के साथ कुछ घटनाएं और दुर्घटनाएं होती हैं. यह बहुत शर्म की बात है कि हमारे देश को ऐसे अक्षम मंत्रियों के अधीन रहना पड़ रहा है.

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











