
तौकीर के एनकाउंटर का बदला लेना चाहता था गुफरान, UP पुलिस के 2 इंस्पेक्टरों को मारने की थी तैयारी
AajTak
यूपी एसटीएफ ने 7 जून 2019 को प्रतापगढ़ की शहर कोतवाली इलाके में एक लाख के इनामी तौकीर को एनकाउंटर में मार गिराया था. तौकीर को मारे जाने के बाद उसके भाई जैद ने एनकाउंटर करने वाली टीम को लीड कर रहे दो इंस्पेक्टरों को मरने की कसम खाई थी. गुफरान और जैद के एक करीबी के बीच बातचीत में भी इंस्पेक्टरों को मारने की बात की जा रही थी.
यूपी एसटीएफ ने मंगलवार को कौशाम्बी में सवा लाख के इनामी शातिर लुटेरे गुफरान को एनकाउंटर में मार गिराया. वैसे तो गुफरान पर प्रतापगढ़ और सुल्तानपुर जिले में ही हत्या, लूट, डकैती के एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज थे. लेकिन गुफरान उत्तर प्रदेश को दहलाने वाली एक बड़ी वारदात को अंजाम देने वाला था. यूपी पुलिस के 2 इंस्पेक्टर की गुफरान हत्या करने वाला था. इतना ही नहीं, गुफरान कॉन्ट्रैक्ट किलिंग के लिए गुजरात, मुंबई, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में घटना को अंजाम दे चुका है. यूपी एसटीएफ अब अन्य यूपी के साथ-साथ अन्य राज्यों से भी हुई घटनाओं का ब्यौरा मंगा रही है.
दरअसल, मंगलवार को यूपी एसटीएफ ने कौशाम्बी के कोतवाली थाना क्षेत्र के समदा इलाके से जिस सवा लाख के इनामी गुफरान को मुठभेड़ में मार गिराया, वो गुफरान अपने पुराने साथी के एनकाउंटर का बदला लेने की फिराक में घूम रहा था.
5 साल पहले मारा गया था बदमाश तौकीर
बता दें कि यूपी एसटीएफ ने 7 जून 2019 को प्रतापगढ़ की शहर कोतवाली इलाके में एक लाख के इनामी तौकीर को एनकाउंटर में मार गिराया था. पुलिस के इस ऑपरेशन में यूपी एसटीएफ के साथ-साथ प्रतापगढ़ पुलिस भी शामिल थी.
दो इंस्पेक्टरों को मरने की कसम खाई थी
तौकीर को मारे जाने के बाद उसके भाई जैद ने एनकाउंटर करने वाली टीम को लीड कर रहे दो इंस्पेक्टरों को मरने की कसम खाई थी. जैद किसी अन्य वारदात को अंजाम देने में जेल चला गया. लेकिन जेल के अंदर से ही वह दोनों इंस्पेक्टरों पर नजर रख रहा था, उनके मूवमेंट की जानकारी ले रहा था और इनके हत्या की प्लानिंग रची जा रही थी.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












