
'...तो बहुत बड़ी कीमत चुकानी होगी', ट्रंप ने किसे दी धमकी? कहा, 'राष्ट्रपति बनने से पहले...'
AajTak
इजरायल-हमास युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने हमास को बड़ी धमकी दी है. रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार ट्रंप ने कहा है कि हमास अगर उनके राष्ट्रपति बनने से पहले बंधकों को नहीं लौटाता तो उसे बड़ी कीमत चुकानी होगी.
गुरुवार को रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रीय सम्मेलन में बोलते हुए पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हमास को धमकी दी है. उन्होंने फिलिस्तीनी संगठन हमास को धमकाते हुए कहा कि अगर उनके राष्ट्रपति बनने से पहले बंधकों को नहीं छोड़ा तो उसे बहुत बड़ी कीमत चुकानी होगी.
7 अक्तूबर को हमास ने जिन लोगों को बंधक बनाया था, उसमें अमेरिकी नागरिक भी शामिल थे. ट्रंप ने कहा, 'हम अपने बंधकों को वापस चाहते हैं. अच्छा होगा कि मेरे राष्ट्रपति बनने से पहले उन्हें छोड़ दिया जाए नहीं तो आपको बहुत बड़ी कीमत चुकानी होगी.'
ट्रंप की इस बात पर उनके समर्थक भी अपना समर्थन जताते नजर आए. वो 'उन्हें (बंधकों) वापस लाओ' के नारे लगा रहे थे.
ट्रंप के एक समर्थक रोनेन न्यूट्रा के अमेरिकी-इजराइली बेटे उमर को भी हमास ने बंधक बनाया है. पार्टी के सम्मेलन में बोलते हुए रोनेन ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने इस संबंध में उनसे बात की है.
उन्होंने बताया, 'हमले में जब उमर को बंधक बना लिया गया, ट्रंप ने मुझसे बात की थी. हम जानते हैं कि वो अमेरिकी बंधकों के साथ हैं. '
7 अक्टूबर के हमले में हमास ने बनाए थे सैकड़ों बंधक

अमेरिकी अधिकारियों के वॉशिंगटन आर्मी बेस के ऊपर कुछ अनजान ड्रोन देखे जाने बाद वहां हड़कंप मच गया है. इसी बेस पर विदेश मंत्री मार्को रूबियो और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ रहते हैं. अभी तक ये पता नहीं लग पाया है कि ये ड्रोन कहां से आए थे. इसके बाद सुरक्षा और बढ़ा दी गई है. इस पर व्हाइट हाउस में एक बैठक भी हुई है, जिसमें इस बात पर चर्चा हुई है कि इन हालातों से कैसे निपटा जाए.

ईरान की पार्स गैस फील्ड पर हमले के बाद ईरान ने मिडिल ईस्ट में गैस फील्ड पर हमले की धमकी दी थी. जिसके बाद अब बहरीन के नेचुरल गैस रिफाइनरी पर ईरान ने हमला कर दिया है. बहरीन और सऊदी के बॉर्डर के पास बनी गैस फैसिलिटी पर ईरान ने मिसाइल दागी है. यह हमला इतना खतरनाक था का इसका असर बहरीन और सऊदी को जोड़ने वाले किंग फहाद पुल पर भी पड़ा है. पुल भी डैमेज हो गया है.











