
तो क्या इस वजह से Katrina Kaif ने नहीं किया Vicky Kaushal संग रिश्ता ऑफिशियल?
AajTak
कटरीना कैफ ने अपने एक पुराने वीडियो में शादी और रिलेशनशिप स्टेटस पर अपने विचार शेयर किए थे. कटरीना ने कहा था- क्या ये मैं नहीं थी जिसने कहा था कि मैं शादी तक सिंगल रहूंगी (हंसते हुए). इसलिए हमें अपने बयानों पर हमेशा कायम रहना चाहिए. तबसे टेक्निकली मेरा स्टेटस अनमैरिड है. मेरे हिसाब से मैं अभी तक सिंगल हूं.
गॉर्जियस कटरीना कैफ आज 9 दिसंबर को उरी फेम एक्टर विक्की कौशल की दुल्हन बनने जा रही हैं. कटरीना कैफ ने दो साल तक विक्की को डेट किया. अब उनकी शादी भी हो रही है. लेकिन अभी तक कटरीना कैफ ने अपनी शादी की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है. इसके पीछे क्या वजह हो सकती है. ये आज तक कोई नहीं जान पाया है. पर अब कटरीना के एक पुराने इंटरव्यू से उनके अपने रिलेशन और शादी को सीक्रेट रखने की वजह मालूम पड़ती दिख रही है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











