
...तो इस वजह से PMC बैंक में हुआ हजारों करोड़ का घोटाला? EOW ने चार्जशीट में किया खुलासा
AajTak
पंजाब एंड महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव बैंक घोटाले में इकोनॉमिक ऑफेंस विंग (EOW) द्वारा दायर चार्जशीट और ग्रांट थॉर्नटन की फॉरेंसिक रिपोर्ट ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए गए हैं. रिपोर्ट्स से पता चलता है कि बैंक अधिकारियों ने नियमों का जानबूझकर उल्लंघन कर वित्तीय रिकॉर्ड्स में हेरफेर किया और एनपीए खातों को छुपाया, जिससे हजारों करोड़ रुपये का घोटाला हुआ.
पंजाब एंड महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव (PMC) बैंक घोटाला फिर से सुर्खियों में है. इकोनॉमिक ऑफेंस विंग (EOW) ने मामले में दायर चार्जशीट और ग्रांट थॉर्नटन की फॉरेंसिक रिपोर्ट दायर किए हैं, जिसमें नए खुलासे किए गए हैं. दस्तावेजों में खुलासा किया गया है कि बैंक अधिकारियों ने वित्तीय रिकॉर्ड्स में गहरी और सुनियोजित तरीके से हेरफेर की, जिससे हजारों करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है, और बैंक के हजारों ग्राहकों का विश्वास टूटा.
EOW की चार्जशीट में बताया गया है कि बैंक ने कई ऐसे अकाउंट्स को नियमित नहीं किया गया जो लंबे समय तक अनियमित रहे. कई खातों में ब्याज भुगतान दो तिमाहियों से अधिक समय लंबित रहा फिर भी उन्हें एनपीए घोषित नहीं किया गया. यह तब तक जारी रहा जब तक आरबीआई ने ऑडिट कर इस घोटाले का पर्दाफाश नहीं किया.
यह भी पढ़ें: PMC Bank Scam: मुख्य आरोपी रक्सौल बॉर्डर से अरेस्ट, नेपाल के रास्ते कनाडा भागने के फिराक में था
इन कंपनियों के खिलाफ नहीं लिया गया एक्शन
उदाहरण के लिए, Abchal Ship Wreckers Limited, Friends Engineering Corp. और Kanwal Corporation के खातों को वर्षों तक अनियमित रहते हुए भी छुपाया गया. ग्रांट थॉर्नटन की रिपोर्ट में बैंक द्वारा HDIL और उससे जुड़ी संस्थाओं को दिए गए 41 लोन अकाउंट्स का भी जिक्र है, जो 90 दिनों से अधिक समय तक बकाया रहे, फिर भी उन्हें एनपीए घोषित नहीं किया गया.
कंपनियों से बकाए की नहीं की गई रिकवरी

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






