
...तो इस वजह से दिल्ली के हौज खास में कपल्स ने पेड़ से लटककर दी जान!
AajTak
पुलिस को सुबह 6:31 बजे डियर पार्क के एक सिक्योरिटी गार्ड ने फोन कर इस घटना की सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस को युवक काले टी-शर्ट और नीली जींस में और युवती हरे रंग की ड्रेस में मिली.
दक्षिण दिल्ली के हौज खास इलाके में स्थित डियर पार्क में रविवार सुबह एक 21 साल के युवक और 18 साल की युवती ने पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. दोनों चचेरे भाई-बहन थे और प्रेम संबंध में थे, जिसे उनके परिवार ने स्वीकार नहीं किया था.
अलग होने के लिए कहा तो दे दी जान पुलिस के मुताबिक, युवक लोधी कॉलोनी में एक पिज्जा दुकान में काम करता था, जबकि युवती एक बच्ची की देखभाल का काम करती थी. उनके परिवारों ने हाल ही में उनके रिश्ते पर आपत्ति जताई थी और उन्हें अलग होने के लिए कहा था. परिजनों के दबाव को न सहन कर पाने के कारण दोनों ने अपनी जान देने का फैसला किया.
कैसे हुआ मामले का खुलासा पुलिस को सुबह 6:31 बजे डियर पार्क के एक सिक्योरिटी गार्ड ने फोन कर इस घटना की सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस को युवक काले टी-शर्ट और नीली जींस में और युवती हरे रंग की ड्रेस में मिली. पुलिस को वहां दो टूटे हुए मोबाइल फोन भी मिले. फॉरेंसिक टीम को एक फोन से सिम कार्ड मिला, जिसे दूसरे मोबाइल में डालकर उनकी पहचान की गई और उनके परिवार से संपर्क किया गया.
हत्या या आत्महत्या? पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह आत्महत्या का मामला लग रहा है और अब तक किसी तरह की साजिश के संकेत नहीं मिले हैं. हालांकि, कुछ स्थानीय लोगों को संदेह है कि यह हत्या भी हो सकती है. एक स्थानीय निवासी ने कहा कि जिस पेड़ से दोनों लटके मिले, उस पर दो लोगों का एक साथ चढ़ना मुश्किल था, जिससे शक गहराता है कि उन्हें मारकर वहां लटकाया गया हो.
परिवार का क्या कहना है? परिजनों ने पुलिस को दिए बयान में स्वीकार किया कि दोनों रिश्ते में थे और परिवार ने उन्हें यह रिश्ता खत्म करने को कहा था. युवक दक्षिण दिल्ली के पिलांजी गांव का रहने वाला था और शनिवार दोपहर 2 बजे घर से निकला था. वहीं, युवती छतरपुर एन्क्लेव की रहने वाली थी और पिछले तीन दिनों से हुमायूंपुर गांव में अपनी मौसी के घर पर रह रही थी. वह भी शनिवार को लगभग उसी समय अपने घर जाने के लिए निकली थी.
पुलिस ने फिलहाल मामले की जांच शुरू कर दी है. पार्क में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे होने के कारण जांच में मुश्किलें आ रही हैं, लेकिन पुलिस आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि पूरे घटनाक्रम का पता लगाया जा सके. पुलिस ने अभी तक कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं किया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











