
तोशाखाना घोटाले में कैसे फंस गए इमरान खान? राजनीतिक करियर पर भी लग गया ग्रहण
AajTak
पाकिस्तान में तोशाखाना घोटाले ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के राजनीतिक जीवन पर ग्रहण लगा दिया है. इमरान अगले पांच साल तक चुनाव नहीं लड़ सकेंगे. ट्रायल कोर्ट के फैसले के बाद इमरान की गिरफ्तारी भी हो गई है. 2022 में सरकार गिरने के बाद इसी तोशाखाना मामले में उनकी संसद की सदस्यता भी चली गई थी. चुनाव आयोग ने इमरान की दलीलों से संतुष्ट नहीं होने पर सदस्यता रद्द कर दी थी.
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को तोशाखाना मामले में दोषी पाया गया है. इस्लामाबाद की ट्रायल कोर्ट ने इमरान को तीन साल जेल की सजा सुनाई गई है और एक लाख रुपए का जुर्माना लगाया है. पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) का दावा है कि इमरान को लाहौर में उनके जमान पार्क आवास से गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्हें लाहौर से इस्लामाबाद भेजा गया. इस्लामाबाद की ट्रायल कोर्ट ने इमरान के पांच साल तक चुनाव लड़ने पर रोक लगा दी है. पाकिस्तान में चर्चित हो चुका तोशाखाना मामला क्या है. आइए जानते हैं...
70 वर्षीय इमरान क्रिकेटर रहे हैं. बाद में वो राजनीति में आए और प्रधानमंत्री बने. इमरान पर 2018 में सत्ता में रहने के दौरान महंगे सरकारी उपहार बेचने से लाभ कमाने का आरोप साबित हुआ है. इससे पहले पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने मुकदमे की कार्यवाही के खिलाफ इमरान खान की याचिका को खारिज कर दिया था. पीटीआई महासचिव उमर अयूब खान ने कहा, इमरान खान को गिरफ्तार कर लिया गया है. शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन हर पाकिस्तानी का संवैधानिक अधिकार है.
इमरान पर एक लाख रुपए का जुर्माना
पाकिस्तानी अखबार द डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, इस्लामाबाद स्थित जिला और सत्र न्यायाधीश के अतिरिक्त न्यायाधीश हुमायूं दिलावर ने इमरान खान पर एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया. साथ ही कहा कि जुर्माना नहीं देने पर उन्हें अगले छह महीने तक जेल में रखा जाएगा.
इमरान खान तोशाखाना केस में दोषी करार, 5 साल नहीं लड़ पाएंगे चुनाव, इस्लामाबाद पुलिस ने किया अरेस्ट
इमरान पर आरोप साबित हुए

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.

ईरान ने पहली बार अपनी घातक मिसाइल सेजिल का इस्तेमाल कर इजरायल पर हमला किया है. इस हमले से ईरान ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ 54वां चरण शुरु कर दिया है. IRGC के ऐरोस्पेस प्रमुख ने बताया कि सेजिल मिसाइल से कमांड और कंट्रोल केंद्रों पर मला किया. इस मिसाइल में ईरान के अंदर से इजरायल को निशाना बनाने की पूरी क्षमता है.

सोशल मीडिया पर चल रही मौत की खबरों के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वह एक शॉप में कॉफी पीते हुए दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में नेतन्याहू मजाकिया अंदाज में कहते हैं कि लोग कह रहे हैं कि मर गया है...क्या आप भी यही पूछ रहे हैं? इसके बाद उन्होंने कैमरे के सामने अपने दोनों हाथों को दिखाते हुए कहा, 'लोग मेरी उंगलियां भी गिन सकते हैं.










