
तेहरान और आसपास के ईरानी सैन्य ठिकानों पर इजराइली बमबारी
AajTak
शनिवार की तड़के इजरायल ने ईरान के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाते हुए उनकी राजधानी तेहरान और उसके आसपास के क्षेत्रों में बमबारी की. इसकी पुष्टि इजरायल की सेना द्वारा की गई. इस हमले को ईरान की ओर से महीनों तक किए गए हमलों के जवाबी कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











