
तेलंगाना में 2 रियल एस्टेट कारोबारियों की गोली मारकर हत्या, CCTV खंगाल रही पुलिस
AajTak
तेलंगाना के हैदराबाद (Hyderabad Telangana) में 2 रियल एस्टेट कारोबारियों (Real estate businessmen) की गोली मारकर हत्या कर दी गई. दोनों कारोबारी साझेदारी से काम करते थे. हालांकि हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
हैदराबाद में (Hyderabad Telangana) में अज्ञात हमलावरों ने मंगलवार को दो रियल एस्टेट कारोबारियों (Real estate businessmen) की गोली मारकर हत्या कर दी. एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि दोनों व्यापार में साझेदारी से काम करते थे. गोली लगने से एक कारोबारी की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना का जायजा लिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

मुंबई में अब तक 85 लोगों ने गंभीर बीमारी या दुर्घटना की स्थिति में पैसिव यूथेनेशिया के लिए अपनी सहमति जताई है. शिवसेना (यूबीटी) के बीएमसी समूह नेता अमेय घोले ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के 24 जनवरी 2023 के निर्देशों के अनुसार स्थानीय निकायों के लिए ‘एडवांस मेडिकल डायरेक्टिव’ (AMD) या ‘लिविंग विल’ को स्वीकार करना, सुरक्षित रखना और प्रबंधित करना अनिवार्य है. लिविंग विल एक लिखित दस्तावेज होता है, जिसमें व्यक्ति पहले से यह तय करता है कि भविष्य में गंभीर स्थिति में वह किस तरह का इलाज लेना या न लेना चाहता है. इस पहल से लोगों में अपने चिकित्सा अधिकारों को लेकर जागरूकता बढ़ रही है.

वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान संघर्ष के असर ने कश्मीर के वसंत पर्यटन पर भी असर डालना शुरू कर दिया है. श्रीनगर के बादामवारी और ट्यूलिप गार्डन में फूल पूरी तरह खिले हुए हैं, लेकिन पर्यटकों की संख्या उम्मीद से कम नजर आ रही है. भू-राजनीतिक अस्थिरता और ऊर्जा संकट की आशंका के चलते कई पर्यटक अपनी यात्रा टाल रहे हैं, जिससे पर्यटन कारोबार को झटका लगा है. इससे कश्मीर में पर्यटन से जुड़े व्यवसाय को नुकसान पहुंचा है.

मणिपुर में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन... उखरूल में 6 अवैध बंकर ध्वस्त, हिंसा रोकने के लिए बड़ी तैनाती
मणिपुर के उखरूल जिले में सुरक्षाबलों ने 6 अवैध बंकर ध्वस्त कर दिए हैं. लितान इलाके में कुकी और नागा समुदायों के बीच बढ़ते तनाव के बीच यह बड़ा एक्शन लिया गया है. क्या है पूरा मामला? जानने के लिए पढ़ें ये पूरी कहानी.










