तेलंगाना में बड़ा हादसा, टनल का हिस्सा धंसने से फंस गए 6 मजदूर
AajTak
तेलंगाना के नागरकुरनूल जिले में एक बड़ा टनल हादसा हो गया है. यहां एक टनल का हिस्सा धंसने के बाद 6 मजदूर उसके मलबे में फंस गए हैं. मजदूरों को रेस्क्यू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. फिलहाल, यह स्पष्ट करने की कोशिश की जा रही है कि फंसे हुए मजदूरों की संख्या छह है या फिर आठ.

जानकारी के मुताबिक हादसा तेलंगाना के नागरकुरनूल जिले में श्रीशैलम लेफ्ट बैंक नहर (SLBC) के निर्माणाधीन हिस्से में शनिवार को हुआ. यहां नहर की छत का एक हिस्सा ढह गया. बताया जा रहा है कि निर्माण कंपनी की टीम आकलन के लिए सुरंग के अंदर गई हुई है और सत्यापन कर रही है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने एजेंसी को बताया कि कंपनी की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक 6 से 8 मजदूरों के फंसे होने की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.