
तेलंगाना के स्टूडेंट की अमेरिका में हत्या, दुकान में लूटपाट के दौरान फायरिंग में लगी थी गोली
AajTak
तेलंगाना के गंपा प्रवीन की अमेरिका में गोली लगने से मौत हो गई. परिवार का आरोप है कि उनकी हत्या की गई है, जबकि प्रवीन अमेरिका में उच्च शिक्षा के लिए गए थे और एक नौकरी भी कर रहे थे. उनके पिता राघवुलु ने बताया कि प्रवीन की मृत्यु मिल्वौकी में गोली लगने से हुई.
तेलंगाना के केसामपेट गांव के रहने वाले गंपा प्रवीन की बुधवार तड़के अमेरिका के विस्कान्सिन के मिल्वौकी में गोली लगने से मौत हो गई. रांगारेड्डी जिले की शादनगर विधानसभा के निवासी प्रवीन वहां उच्च शिक्षा के लिए गए थे और एमएस की पढ़ाई कर रहे थे. साथ ही वे एक दुकान में काम भी कर रहे थे. परिवार का आरोप है कि उनकी हत्या की गई है.
27 वर्षीय प्रवीन के पिता राघवुलु का कहना है कि उन्हें सुबह 5 बजे एक व्हाट्सएप कॉल आया, जिसे वे उठा नहीं सके. बाद में उन्होंने देखा कि कॉल मिस हो गया है और उन्होंने प्रवीन को एक वॉइस मैसेज भेजा. जब एक घंटे बाद भी कोई जवाब नहीं मिला, तो उन्होंने प्रवीन के नंबर पर कॉल किया, लेकिन कोई और व्यक्ति फोन पर था. इससे उन्हें शक हुआ और उन्होंने कॉल काट दी.
यह भी पढ़ें: हत्या की कोशिश, चोरी-डकैती और धोखाधड़ी... कई मामलों में वॉन्टेड था ये शातिर बदमाश, ऐसे हुआ गिरफ्तार
जब दोस्तों से किया संपर्क तो गोली लगने की बात पता चली!
प्रवीन के पिता राघवुलु ने अपने बेटे के दोस्तों से संपर्क किया. उन्होंने बताया कि सूचना मिली थी कि प्रवीन एक काम के लिए दुकान गए थे. इस दौरान वहां लूट की कोशिश में अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी शुरू कर दी. एक गोली प्रवीन को लग गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.
यह भी पढ़ें: MP: रतलाम थाने में आग लगाकर झुलसे युवक की मौत, मरने से पहले पुलिस पर लगाया हत्या का आरोप

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.











