
तेज प्रताप यादव का बड़ा ऐलान, महुआ सीट से निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव
AajTak
बिहार के पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान किया है. तेज प्रताप ने साफ किया है कि वह इस बार महुआ विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ेंगे.
बिहार के पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान किया है. तेज प्रताप ने साफ किया है कि वह इस बार महुआ विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ेंगे.
'टीम तेज प्रताप यादव' बनाया लंबे समय से राजनीति में सक्रिय तेज प्रताप ने कहा, 'हमने 'टीम तेज प्रताप यादव' बनाया है. यह कोई राजनीतिक पार्टी नहीं है बल्कि एक ओपन प्लेटफॉर्म है, जहां हर किसी को जुड़ने और काम करने का मौका मिलेगा.'
तेज प्रताप ने आगे कहा कि 'टीम तेज प्रताप' में लगातार लोग जुड़ रहे हैं, और उन्होंने स्पष्ट किया कि 'हमारा दरवाजा सबके लिए खुला है.' हालांकि, उन्होंने यह भी जोड़ा कि फिलहाल पार्टी लॉन्च करने की कोई योजना नहीं है.
तेज प्रताप का यह ऐलान ऐसे समय में आया है जब बिहार की राजनीति में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं. उन्होंने यह भी बताया कि उनका उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व देना और युवाओं को एक मंच देना है.
राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, तेज प्रताप का यह कदम ना सिर्फ RJD के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है, बल्कि महुआ सीट पर एक दिलचस्प मुकाबले की भी भूमिका तैयार कर रहा है.
पहले भी महुआ से लड़ने की जताई थी इच्छा गौरतलब है कि तेज प्रताप यादव ने पहले भी कहा था कि अगर राजद उन्हें टिकट नहीं देती है, तो वह महुआ से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ेंगे. तेज प्रताप ने स्पष्ट कहा था, 'हम महुआ के लिए काम किए हैं, तो चुनाव भी महुआ से ही लड़ेंगे.'

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












