
तेजस्वी यादव पत्नी के साथ पटना कब आएंगे? लालू के करीबी ने दी ये जानकारी
AajTak
Tejashwi yadav marriage news: तेजस्वी और उनकी पत्नी के पटना लौटने को लेकर के नया सस्पेंस पैदा हो गया है. सोमवार सुबह अचानक से इस बात की जानकारी आई कि तेजस्वी कल देर रात तकरीबन 1 बजे सड़क मार्ग से पटना आ गए हैं और आज वह अपनी पत्नी के साथ पटना के महावीर मंदिर और पटन देवी मंदिर का दर्शन करेंगे.
बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi yadav marriage) लगातार अपनी शादी को लेकर लुकाछिपी का खेल खेल रहे हैं. 9 दिसंबर को जब तेजस्वी यादव की शादी हुई तो अंतिम समय तक किसी को भी यह पुख्ता जानकारी नहीं थी कि उस दिन तेजस्वी की सगाई हो रही है या फिर शादी ? आखिरकार इस पूरे रहस्य पर से उनकी बड़ी बहन रोशनी आचार्य ने पर्दा उठाया जब उन्होंने ट्वीट करके जानकारी दी कि तेजस्वी की शादी हो गई है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












