
तेजस्वी को CM फेस बनाने पर महागठबंधन में बनी सहमति, गहलोत के पटना पहुंचने पर सुलझा पेच, आज साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस
AajTak
महागठबंधन की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस आज पटना के होटल मौर्य में निर्धारित है. प्रेस कॉन्फ्रेंस की तैयारियां चल रही हैं, जिसमें तेजस्वी के चेहरे वाला पोस्टर लगा हुआ है. सीट बंटवारे और मुकेश सहनी के उपमुख्यमंत्री उम्मीदवार बनने पर सस्पेंस भी आज खत्म हो जाएगा.
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर मिली है कि तेजस्वी यादव के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होने पर महागठबंधन में सहमति बन गई है. आज महागठबंधन के सभी दल तेजस्वी के नेतृत्व पर मुहर लगाएंगे. तेजस्वी के सीएम कैंडिडेट होने की आधिकारिक घोषणा की जाएगी. तेजस्वी के नेतृत्व में महागठबंधन 'चलो बिहार.. बदलें बिहार' का नारा देगा.
होटल मौर्य में महागठबंधन की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की तैयारियां चल रही हैं, लेकिन इसके समय के बारे में आधिकारिक जानकारी का इंतजार है. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस से महागठबंधन के भीतर सीट बंटवारे के विवाद की स्थिति साफ हो जाएगी. इसके साथ ही, यह भी साफ हो जाएगा कि महागठबंधन का मुख्यमंत्री चेहरा कौन होगा.
कांग्रेस, महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में राजद नेता तेजस्वी यादव का समर्थन कर सकती है क्योंकि यह गठबंधन अपनी कमज़ोरियों को दूर करने और ज़मीन पर उतरने की कोशिश कर रहा है. सूत्रों का कहना है कि बुधवार को हुई बातचीत से मतभेद कम करने में मदद मिली है और अब दोस्ताना मुक़ाबला कुछ सीटों तक सिमट सकता है.
गहलोत ने सुलझाई गुत्थी!
बिहार चुनाव की विस्तृत कवरेज के लिए यहां क्लिक करें
बिहार विधानसभा की हर सीट का हर पहलू, हर विवरण यहां पढ़ें

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












