
'तेजस्वी को 4 बार मारने की कोशिश की गई', राबड़ी देवी का बड़ा आरोप, उधर विधानसभा में काले कपड़े पर भड़के नीतीश
AajTak
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विपक्ष की एकजुटता पर सवाल उठाए और उनके पहनावे पर भी निशाना साधा. नीतीश ने यह भी कहा कि उनकी सरकार ने चारों तरफ बेहतरीन काम किया है, लेकिन विपक्ष का काम सिर्फ “उल्टा-पुल्टा” बयानबाजी करना रह गया है.
बिहार विधान सभा में गुरुवार को उस वक्त सियासी पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया, जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और विपक्ष के बीच तीखी जुबानी जंग देखने को मिली. विपक्ष ने सरकार के खिलाफ "हाय-हाय" के नारे लगाए. वहीं राबड़ी देवी ने भी सरकार पर गंभीर आरोप लगा दिए.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने चिर-परिचित अंदाज में पलटवार करते हुए कहा, "हाय-हाय क्या कर रहे हो, तुम लोग तो खाय-खाय हो." मुख्यमंत्री नीतीश कुमार यहीं नहीं रुके. उन्होंने विपक्ष की एकजुटता पर भी सवाल उठाए और उनके पहनावे पर भी निशाना साधा.
नीतीश ने कटाक्ष करते हुए कहा, "जब ये लोग हंगामा करते हैं तो ज़रा देख लीजिए इनके कपड़े कैसे हैं. सब एक जैसे कपड़े पहनकर आते हैं. अलग-अलग पार्टियों के होते हुए भी अब एक रंग में रंग गए हैं. पहले कभी ऐसा नहीं देखा गया था. आज सबका कपड़वा एक जैसा है. अब क्लियर हो गया कि सबका मकसद एक ही है- सरकार को बदनाम करना." मुख्यमंत्री ने दावा किया कि उनकी सरकार ने चारों तरफ बेहतरीन काम किया है, लेकिन विपक्ष का काम सिर्फ "उल्टा-पुल्टा" बयानबाजी करना रह गया है.
यह भी पढ़ें: IRCTC घोटाला: लालू यादव, राबड़ी देवी सहित 14 आरोपियों पर मुकदमा चलेगा या नहीं? 5 अगस्त को कोर्ट सुनाएगा फैसला
राबड़ी देवी का सनसनीखेज आरोप

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











