
तेजस्वी-करण की लव स्टोरी में आएगा ट्विस्ट? BB 15 में वाइल्ड कार्ड एंट्री कर सकते हैं एक्ट्रेस के फ्रेंड Shivin Narang!
AajTak
रिपोर्ट्स हैं कि बिग बॉस के मेकर्स शिविन नारंग को शो में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर लाने के लिए अप्रोच कर रहे हैं. अगर शिविन शो का हिस्सा बनते हैं तो इससे करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की परवान चढ़ रही लव स्टोरी में जरूर नया मोड़ देखने को मिल सकता है.
बिग बॉस 15 की गिरती टीआरपी को उठाने के लिए मेकर्स शो में कई नए ट्विस्ट लाने के प्लानिंग कर रहे हैं. मेकर्स अब शो में नया फ्लेवर एड करने के लिए कुछ और वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स की एंट्री करा सकते हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो बिग बॉस में फेमस टीवी एक्टर शिविन नारंग वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर शामिल हो सकते हैं.

संभल जिले में रिलीज हो रही फिल्म यादव जी की लव स्टोरी पर यादव समाज के लोगों ने आपत्ति जताई है. उन्होंने फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है. उनका मानना है कि फिल्म में यादव समाज की लड़की और दूसरे समुदाय के लड़के की कहानी गलत तरीके से दिखाई गई है, जो समाज की संस्कृति और आस्था के लिए अपमानजनक है. विरोध जताने वालों ने साफ कह दिया है कि यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं चलेगी और विरोध अभियान पूरे प्रदेश में जारी रहेगा.












