
'तू पीट इस लड़के को...', स्कूल में घुसकर बेटे को सिखाई गुंडागर्दी, देखते रह गए टीचर
AajTak
चीन के एक स्कूल में जब बच्चे आफ्टर स्कूल क्लास अटैंड कर रहे थे तभी वहां एक छात्र का पिता घुस आया. वह उसे दूसरे लड़के को पीटने केे लिए कहने लगा. कोशिशों के बावजूद टीचर भी उसे नहीं रोक पाए.
कहते हैं कि माता पिता अपनी दी हर सीख के साथ अपने बच्चे के भविष्य को गढ़ते हैं. ये पूरी तरह सच है क्योंकि बच्चे उसी बर्ताव को सही मानते हैं जो वे अपने माता पिता को करते हुए देखते हैं. हाल में चीन के एक स्कूल के अंदर का वीडियो चीनी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. इसमें एक बच्चे का पिता उसकी क्लास में घुस आया है और अपने ही बेटे से दूसरे बच्चों से मारपीट करने को कह रहा है. ये पूरी तरह हैरान करने वाला है.
'यहां आओ, कोट उतारो, पीटो इसे'
घटना 14 दिसंबर की है जब बच्चे आफ्टर स्कूल क्लास अटैंड कर रहे थे. सीसीटीवी फुटेज में, बच्चों से भरी क्लास में शख्स को चिल्लाते हुए देखा जा सकता है. यहां वह अपने बेटे से अपने क्लासमेट को पीटने को कह रहा है. वह चिल्लाता है, 'यहां आओ, और अपना कोट उतारो.' बेटा वैसा ही करता है जैसा उसे कहा गया था और पिता उसके कोट को मेज पर फेंक देता है.
वहां एक महिला टीचर ये सब रोकने के लिए आती है और कहती है 'आप क्या कर रहे हो?'. लेकिन शख्स उसे पूरी तरह से इग्नोर करते हुए कहता है- इसे मारो. बेटा दीवार की ओर पीठ करके खड़ा है और झिझक रहा है, लेकिन पिता उसका हाथ पकड़ लेता है और उसे आगे की ओर धकेल देता है. फिर लड़का दूसरे बच्चे को मारता है और बाकी बच्चे हैरानी से देखते रहते हैं.
टीचर की भी नहीं सुनी वहीं जब एक मेल टीचर लड़ाई को रोकने की कोशिश करता है, तो शख्स उसे भी रोक देता है. स्कूल के प्रिंसिपल ने कहा कि घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है और पीड़ित बच्चे की मां को भी सूचित कर दिया गया है. मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रही मां समझौते के लिए राजी हो गई.
'बेटे को खुद जैसा बना देगा'

टाटा मोटर्स ने अपनी नई और अफोर्डेबल ऑल व्हील ड्राइव कार लॉन्च कर दी है. कंपनी ने टाटा हैरियर ईवी का क्वाड व्हील ड्राइव वाला सस्ता वेरिएंट लॉन्च किया है. पहले ये फीचर सिर्फ टॉप वेरिएंट में मिलता था. अब कंपनी ने इसे सेकंड टॉप वेरिएंट में जोड़ा है, जो पिछले वर्जन के मुकाबले 2.5 लाख रुपये कम कीमत पर मिलेगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.











