
तूफानी शुरुआत... फिर अचानक फिसल गया बाजार, Stock Market ने फिर किया हैरान
AajTak
Stock Market ने गुरुवार को फिर हैरान किया. मार्केट के दोनों इंडेक्स जबरदस्त तेजी के साथ ग्रीन जोन में ओपन हुए और बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स तो 500 अंक से ज्यादा उछलकर कारोबार करता नजर आया, लेकिन महज कुछ मिनटों में ही ये गिरकर रेड जोन में आ गया.
शेयर बाजार में सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन भी जोरदार तेजी (Stock Market Rise) के साथ कारोबार की शुरुआत हुई. गुरुवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स (Sensex) खुलने के साथ ही 500 अंक से ज्यादा चढ़कर ओपन हुआ, तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (Nifty) भी करीब 100 अंक उछल गया. लेकिन महज 15 मिनट के कारोबार में ही बाजी फिर पलट गई और सेंसेक्स-निफ्टी रेड जोन में आ गए. इस बीच देश के सबसे बड़ी कंपनी मुकेश अंबानी की रिलायंस का शेयर (Reliance Share) सबसे तेज रफ्तार से भागता दिखाई दिया.
तूफानी तेजी, फिर फिसल गया बाजार शेयर मार्केट में कारोबार की शुरुआत होने पर BSE Sensex अपने पिछले बंद 73,730.23 की तुलना में 500 अंक से ज्यादा उछलकर 74,308.30 के स्तर पर ओपन हुआ, लेकिन 15 मिनट तक तेजी में कारोबार करने के बाद अचानक बाजी पलटी और सेंसेक्स करीब 100 अंक की गिरावट में ट्रेडिंग करने लगा. NSE Nifty की बात करें, तो अपने पिछले बंद 22,337.30 की तुलना में बढ़कर 22,476.35 के स्तर पर ओपनिंग करने के बाद ये 22,491 तक उछला और फिर धड़ाम हो गया. सेंसेक्स की तरह ये भी लाल निशान में कीरब 30 अंक गिरकर कारोबार करता दिखा.
इन 10 शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी शेयर मार्केट में शुरुआती कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव के बावजूद Reliance Share करीब 2.16 फीसदी, टाटा मोटर्स (Tata Motors Share) 2.10 फीसदी, एशियन पेंट्स (Asian Paints Share) शेयर 2.06 फीसदी की तेजी लेकर कारोबार करता नजर आया. मिडकैप में शामिल Castrol India Share (3.67%), Hindustan Petrolium Share (3.46%), Gland Pharma Share (3.10%) और IREDA Share (3.09%) उछला, इसके अलावा स्मॉलकैप में Rout Share (10.89%), Sapphire Share (9.53%) और KPIL Share (7%) चढ़कर कारोबार कर रहा था.
बुधवार को शुरुआत से अंत तक भागा था बाजार बीते कारोबारी दिन बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में रौनक लौटी थी और सेंसेक्स-निफ्टी ने ओपनिंग के साथ ही तूफानी तेजी पकड़े रखी, जो मार्केट क्लोज होने तक जारी रही. निफ्टी 50 बुधवार को 254.65 अंक या 1.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ 22,337.30 पर बंद हुआ था, तो वहीं सेंसेक्स 740.30 अंक या 1.01 प्रतिशत की बढ़त के साथ 73,730.23 पर बंद हुआ था.
पहले से मिल रहे थे तेजी के संकेत बता दें कि गुरुवार को शेयर बाजार में तेजी के संकेत पहले से ही मिलने लगे थे, प्री-ओपन मार्केट में ही सेंसेक्स करीब 600 अंक की बढ़त में दिख रहा था. अमेरिकी बाजार जहां ग्रीन जोन में क्लोज हुए थे. US Markets में Dow Jones में 1.14% की उछाल आई, तो S&P500 में 1.12%, जबकि Nasdaq में 1.46% की वृद्धि हुई. वहीं एशियाई बाजारों में शुरुआत अच्छी देखने को मिली. साउथ कोरिया का कोस्पी में 0.61 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहा था, जापान का निक्केई भी 0.82% चढ़कर कारोबार कर रहा था. हांगकांग के हैंगसैंग इंडेक्स में जबरदस्त 2.55% की तेजी देखने को मिली, तो गिफ्ट निफ्टी (Gift Nifty) भी रफ्तार पकड़े नजर आया.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







