
तुर्की में फिर कांपी धरती... आया 4.9 तीव्रता का भूकंप, जानमाल का कोई नुकसान नहीं
AajTak
तुर्की के गृह मंत्री अली येरलिकाया ने कहा कि खोज और बचाव अभियान समाप्त हो गया है और किसी गंभीर क्षति या हताहत होने के कोई अन्य संकेत नहीं मिले हैं. उन्होंने कहा कि बिजली और पानी की सेवा बाधित नहीं हुई है.
तुर्की के बालिकेसिर प्रांत में रविवार को 4.9 तीव्रता का भूकंप आया. तुर्की के आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (AFAD) ने बताया कि भूकंप से जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ. बालिकेसिर के सिंदिरगी क्षेत्र में आया भूकंप 7.72 किलोमीटर (4.8 मील) की गहराई में था.
तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तय्यिप एर्दोगान ने एक बयान जारी कर देशवासियों की सलामती की दुआ की. देश के सबसे बड़े शहर इस्तांबुल समेत कई प्रांतों में भूकंप के झटके महसूस किए गए. आपदा प्राधिकरण ने पहले घंटे में छह झटकों की सूचना दी, जिनमें से एक की तीव्रता 4.9 थी. सभी नागरिकों से क्षतिग्रस्त इमारतों में प्रवेश नहीं करने की अपील की गई.
यह भी पढ़ें: हाथ मिलाया, पीठ थपथपाई... ऑपरेशन सिंदूर के बाद इस अंदाज में मिले PM मोदी और तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन
गृह मंत्री अली येरलिकाया ने कहा कि खोज और बचाव अभियान समाप्त हो गया है और किसी गंभीर क्षति या हताहत होने के कोई अन्य संकेत नहीं मिले हैं. उन्होंने कहा कि बिजली और पानी की सेवा बाधित नहीं हुई है. एएफएडी ने कहा कि भूकंप का केंद्र सिंदिरगी शहर में था. पिछले महीने इसी क्षेत्र में 6.1 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, जबकि एक दर्जन के करीब इमारतें ढह गई थीं और लगभग 30 लोग घायल हुए थे.
ढहे हुए एक मकान के मलबे से 4 लोगों को निकाला गया था, जिनमें से तीन को अस्पताल में इलाज के बाद छुट्टी मिल गई, जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई थी. तुर्की के गृह मंत्री अली येरलिकाया ने बताया था कि मलबे से निकाले जाने के बाद एक 81 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई. तुर्की कई फॉल्ट लाइनों पर स्थित है, जिससे यह भूकंपों के प्रति अत्यधिक संवेदनशील है.
यह भी पढ़ें: तुर्की में भूकंप के जोरदार झटकों से दहशत में आए लोग, 1 की मौत, रिक्टर स्केल पर 6.0 रही तीव्रता

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.









