
तुर्की में पैगंबर मोहम्मद के कार्टून पर विवाद, कार्टूनिस्ट सहित 4 गिरफ्तार
AajTak
पैगंबर मोहम्मद और पैगंबर मूसा के कार्टून बनाए जाने के बाद तुर्की की राजधानी इस्तांबुल में लोगों ने प्रोटेस्ट किया. इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी झड़प हुई, जिसमें करीब 250 से 300 लोग शामिल थे.
तुर्की में सोमवार को साप्ताहिक पत्रिका लेमन (Leman) में व्यंग्यात्मक कार्टून पब्लिश होने के बाद दो कार्टूनिस्टों को गिरफ़्तार किया गया है. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, कार्टून में प्रॉफेट मूसा और प्रॉफेट मोहम्मद जैसे दिखने वाले शख्स आसमान में हाथ मिलाते हुए दिखाए गए थे, जबकि युद्ध जैसे दृश्य में मिसाइलें उनके नीचे उड़ रही थीं.
कथित तौर पर इस इलस्ट्रेशन को संघर्ष के बीच धार्मिक सद्भाव को बढ़ावा देने वाले मैसेज के रूप में समझा गया था, लेकिन इसको लेकर सरकारी अधिकारियों और धार्मिक लोगों की तरफ से कड़ी प्रतिक्रिया देखने को मिली.
ग्राफिक डिजाइनर भी गिरफ्तार
इंटीरियर मिनिस्टर अली येरलिकाया ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें पुलिस अधिकारी कार्टूनिस्ट डोगन पहलवान को हिरासत में लेते हुए दिखाई दे रहे हैं, उनके हाथों को उनकी पीठ के पीछे हथकड़ी लगाकर रखा गया है और उन्हें एक इमारत की सीढ़ियों पर ले जाया जा रहा है.
मंत्री के मुताबिक, पत्रिका के एडिटर-इन-चीफ, इंस्टीट्यूशनल डायरेक्टर और ग्राफिक डिजाइनर को भी गिरफ्तार किया गया है.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.









