
'तुर्की के बिना कोई कॉरिडोर नहीं', एर्दोगन ने भारत को यूरोप से जोड़ने वाले प्रोजेक्ट का किया विरोध
AajTak
तुर्की के राष्ट्रपति के एर्दोगन ने इंडिया-मिडिल ईस्ट-यूरोप कॉरिडोर का विरोध किया है. पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि कई देश ट्रेड कॉरिडोर बनाकर अपने प्रभाव क्षेत्र का विस्तार करने की कोशिश कर रहे हैं. इसके साथ ही एर्दोगन ने कहा कि तुर्की के बिना कोई कॉरिडोर नहीं है.
तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप एर्दोगन ने इंडिया-मिडिल ईस्ट-यूरोप कॉरिडोर (IMEEC) ट्रांसपोर्ट प्रोजेक्ट का विरोध किया है. एर्दोगन ने कहा कि उन्हें पता है कि कई देश ट्रेड कॉरिडोर बनाकर अपने प्रभाव क्षेत्र का विस्तार करने की कोशिश कर रहे हैं.
रेचेप तैय्यप एर्दोगन तुर्की वापस लौट चुके हैं और अब उनके सुर भी बदल गए हैं. भारत में जी20 समिट में उनके साथ मीडियाकर्मियों से बात करते हुए एर्दोगन ने सोमवार को कहा कि तुर्की के बिना कोई कोई कॉरिडोर नहीं है.
दरअसल भारत की अध्यक्षता में हुए जी20 शिखर सम्मेलन में इंडिया-मिडिल ईस्ट-यूरोप कॉरिडोर (IMEEC) ट्रांसपोर्ट प्रोजेक्ट की मंजूरी मिली है. यह कॉरिडोर भारत से संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, जॉर्डन और इज़राइल होते हुए ग्रीस और यूरोप तक पहुंचेगा. इस कॉरिडोर में तुर्की को बायपास किया गया है. इस समझौते पर यूरोपीय संघ, भारत, सऊदी अरब, यूएई, अमेरिका और जी20 के अन्य सदस्यों ने भी हस्ताक्षर किए थे.
तुर्की के बिना कोई कोई कॉरिडोर
एर्दोगन ने कहा, "हम कहते हैं कि तुर्की के बिना कोई कॉरिडोर नहीं है. तुर्की उत्पादन और व्यापार के लिए महत्वपूर्ण देश है. पूर्व से पश्चिम तक यातायात के लिए सबसे सुविधाजनक लाइन तुर्की से होकर गुजरती है."
IMEEC प्रोजेक्ट का मुख्य उद्देश्य शिपिंग समय में 40 फीसदी की कटौती करना और अन्य लागतों, ईंधनों के उपयोग पर पैसे बचाना है. हालांकि ये प्रोजेक्ट तुर्की को दरकिनार कर देता है.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.

बांग्लादेश में एक तरफ संविधान के रिफॉर्म का सवाल खड़ा है तो दूसरी तरफ यूएस से हुई ट्रेड डील की विसंगतियां. अंतरिम सरकार चला रहे मोहम्मद यूनुस ने जाते जाते तारिक रहमान को ऐसी उलझन में डाला है कि उनके लिए आगे बढ़ना किसी चुनौती से कम नहीं. दोनों में शक्ति संतुलन का सवाल है. रिफॉर्म में आंतरिक शक्ति संतुलन रखना है, जबकि यूएस डील में बाहरी शक्ति संतुलन.

अमेरिका के ओकलाहोमा के जंगलों में लगी आग ने पूरे इलाके में अफरा-तफरी मचा दी. करीब 23 वर्ग मील क्षेत्र में फैल चुकी आग अब उत्तर की और तेजी से बढ़ रही है. मौके पर दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं. वन विभाग के अधिकारियों ने चेतावनी जारी करते हुए राज्य के पश्चिमी हिस्से को खाली कराके लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचा दिया है. देखें यूएश टॉप-10.









