
तुर्की की आंख में धूल झोंक रहा पाकिस्तान, अफगानिस्तान से शांति वार्ता के बीच तोड़ा सीजफायर
AajTak
अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच शांति वार्ता की शुरुआत अक्टूबर 2025 की शुरुआत में उस समय हुई थी, जब पाकिस्तान ने अफगानिस्तान स्थित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के कैंपों पर हवाई हमले किए थे, जिसमें दर्जनों लोग मारे गए थे. इसके जवाब में 19 अक्टूबर को कतर के दोहा में पहली दौर की वार्ता हुई, जहां दोनों देशों के रक्षा मंत्रियों ने तत्काल सीजफायर पर सहमति जताई और तनाव कम करने का वादा किया था.
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तुर्की के इस्तांबुल में तीसरे दौर की वार्ता चल रही है. इस बीच अफगानिस्तान ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन कर उसके ठिकानों पर गोलीबारी की है.
अफगान अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी सेनाओं ने गुरुवार को अफगानिस्तान के कंधार प्रांत के स्पिन बोल्डक जिले में सीमा चौकियों पर गोलीबारी की, जबकि दोनों पक्षों के बीच तीसरे दौर की वार्ता इस्तांबुल में शुरू हो रही थी.
सरकारी सूत्र ने बताया कि पाकिस्तानी सेनाओं ने दो बार गोलीबारी की और दो बार मोर्टार दागे. पहली बार सुबह और दूसरी बार दोपहर में. सूत्रों का कहना है कि लेकिन अफगानिस्तान ने सीजफायर के प्रति प्रतिबद्धता जताते हुए किसी तरह की जवाबी कार्रवाई नहीं की. इन हमलों के पीछे का उद्देश्य अभी स्पष्ट नहीं है.
अफगानिस्तानी सेना के प्रवक्ता जबिहुल्लाह मुजाहिद ने पुष्टि की कि पाकिस्तानी सेनाओं ने सीमावर्ती इलाके में फायरिंग की. लेकिन अफगान सेनाओं ने बातचीत का सम्मान करते हुए जवाबी कार्रवाई नहीं की.

अमेरिकी अधिकारियों के वॉशिंगटन आर्मी बेस के ऊपर कुछ अनजान ड्रोन देखे जाने बाद वहां हड़कंप मच गया है. इसी बेस पर विदेश मंत्री मार्को रूबियो और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ रहते हैं. अभी तक ये पता नहीं लग पाया है कि ये ड्रोन कहां से आए थे. इसके बाद सुरक्षा और बढ़ा दी गई है. इस पर व्हाइट हाउस में एक बैठक भी हुई है, जिसमें इस बात पर चर्चा हुई है कि इन हालातों से कैसे निपटा जाए.

ईरान की पार्स गैस फील्ड पर हमले के बाद ईरान ने मिडिल ईस्ट में गैस फील्ड पर हमले की धमकी दी थी. जिसके बाद अब बहरीन के नेचुरल गैस रिफाइनरी पर ईरान ने हमला कर दिया है. बहरीन और सऊदी के बॉर्डर के पास बनी गैस फैसिलिटी पर ईरान ने मिसाइल दागी है. यह हमला इतना खतरनाक था का इसका असर बहरीन और सऊदी को जोड़ने वाले किंग फहाद पुल पर भी पड़ा है. पुल भी डैमेज हो गया है.











