
तुर्कमान गेट हिंसा: सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने वाली ऐमन रिजवी तलब, रडार पर 10 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स
AajTak
हिंसा और पत्थरबाजी के आरोप में अब तक 11 लोगों (एक नाबालिग सहित) को गिरफ्तार किया जा चुका है. पुलिस ने ऐसे 10 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स की लिस्ट तैयार की है, जिन्होंने घटना वाली रात भ्रामक जानकारियां साझा की थीं. इन सभी को समन भेजकर जांच में शामिल होने को कहा गया है.
मध्य दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान हुई हिंसा के मामले में दिल्ली पुलिस अब कड़ा एक्शन ले रही है. हिंसा और पत्थरबाजी के आरोप में अब तक 11 लोगों (एक नाबालिग सहित) को गिरफ्तार किया जा चुका है, लेकिन पुलिस की सबसे बड़ी कार्रवाई अब उन लोगों के खिलाफ शुरू हुई है जिन्होंने सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट और अफवाहें फैलाकर भीड़ को उकसाया.
पुलिस ने आज गुरुवार को जामिया इलाके की रहने वाली ऐमन रिजवी को जांच में शामिल होने के लिए बुलाया है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, ऐमन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स से तुर्कमान गेट और मस्जिद को लेकर कई विवादित और भड़काऊ पोस्ट किए थे. चूंकि ऐमन के सोशल मीडिया पर अच्छे-खासे फॉलोवर्स हैं, इसलिए उनकी पोस्ट ने अफवाहों को तेजी से फैलाने का काम किया.
पुलिस ने ऐसे 10 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स की लिस्ट तैयार की है, जिन्होंने घटना वाली रात भ्रामक जानकारियां साझा की थीं. इन सभी को समन भेजकर जांच में शामिल होने को कहा गया है.
6 और उपद्रवी गिरफ्तार, कुल संख्या 11 हुई
गुरुवार (8 जनवरी 2026) को पुलिस ने तुर्कमान गेट इलाके से ही पत्थरबाजी के आरोप में 6 और लोगों को गिरफ्तार किया. इनके नाम अफान, आदिल, शाहनवाज, हमजा, अतहर और उबेद हैं. एडिशनल कमिश्नर (सेंट्रल) निधिन वल्सन ने बताया कि अब तक कुल 11 लोगों को पकड़ा जा चुका है. सीसीटीवी फुटेज और वीडियो के जरिए अन्य पत्थरबाजों की भी पहचान की जा रही है.
4-5 व्हाट्सएप ग्रुप्स से फैली अफवाह

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






