
'तुरंत लेबनान छोड़ दें', बढ़ते तनाव के बीच भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी
AajTak
इजरायल और लेबनान के बीच लड़ाई भीषण रूप लेती जा रही है जिससे मिडिल ईस्ट में तनाव तेजी से बढ़ रहा है. इसे लेकर बेरूत स्थित भारतीय दूतावास ने बुधवार को लेबनान में भारतीय नागरिकों के लिए एक एडवाइजरी जारी की और उन्हें तत्काल देश छोड़ने की सलाह दी.
इजरायल और लेबनान के बीच लड़ाई भीषण रूप लेती जा रही है जिससे मिडिल ईस्ट में तनाव तेजी से बढ़ रहा है. इसे लेकर बेरूत स्थित भारतीय दूतावास ने बुधवार को लेबनान में भारतीय नागरिकों के लिए एक एडवाइजरी जारी की और उन्हें तत्काल देश छोड़ने की सलाह दी.
बेरूत में भारतीय दूतावास ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर कहा, 'क्षेत्र में तनाव को देखते हुए भारतीय नागरिकों को अगली सूचना तक लेबनान की यात्रा न करने की सलाह दी जाती है. लेबनान में पहले से मौजूद सभी भारतीय नागरिकों को भी दृढ़ता से सलाह दी जाती है कि वे लेबनान छोड़ दें. जो लोग किसी भी कारण से रुके हुए हैं उन्हें अत्यधिक सावधानी बरतने, अपनी गतिविधियों को रोकने और बेरूत में भारतीय दूतावास के संपर्क में रहने की सलाह दी जाती है.'

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.










